गैंगस्टर व‍िकास दुबे की पत्‍नी और बेटे को लखनऊ में एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, नौकर को भी दौड़ाकर पकड़ा

विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार (साभार- जागरण)

पाँच लाख रुपए के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे की आज सुबह उज्‍जैन में गिरफ़्तारी के बाद अब शाम को उसकी पत्‍नी और बेटे को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर ल‍िया है। पत्नी ऋचा और बेटे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ केे कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार क‍िया है। 

गौरतलब है कि कानपुर देहात में आठ पुलिस कर्मियों की बर्बर हत्या के आरोपित विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे उर्फ सोना व उनके बेटे अब एसटीएफ की गिरफ्त में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कृष्णा नगर के नारायणपुरी मोहल्ले में एक खाली प्लाट के पास से पकड़े गए हैं। इसके साथ ही विकास दुबे के नौकर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

https://twitter.com/ZeeNews/status/1281241004473905152?ref_src=twsrc%5Etfw

सुबह विकास दुबे को भी मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त विकास के पास से पुलिस ने एक बैग बरामद किया था। जिसमें कुछ कपड़े, एक मोबाइल, उसका चार्जर और कुछ कागजात थे। जिसको देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास हर वक्त पूरी तैयारी में रहता था।

विकास दुबे फरारी के समय मोबाइल का इस्तेमाल बहुत ही कम करता था। और बाकी समय उसे स्विच ऑफ ही रखता था। गत 6 दिनों में उसने कई लोगों से संपर्क किया था। जिसकी पुलिस अब जाँच कर रही है।

खबरों के अनुसार विकास दुबे की पहचान सबसे पहले फूलवालें ने की थी। जब वह टिकट लेने के बाद फूल वाले के पास बिना मास्क के पहुँचा था।

वहीं विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद उसकी माँ ने उसे कड़ी सजा देने की माँग की है। उन्होंने कहा, “हमको टीवी देख कर पता चला विकास को पकड़ लिया गया है। हम सरकार से कोई अपील नहीं करेंगे, जिनको अपील करना है, वह लोग खुद अपील करेंगे कि विकास को क्या सजा दी जाए।”

https://twitter.com/anjanaomkashyap/status/1281118828794187776?ref_src=twsrc%5Etfw

उसकी माँ ने यह भी बताया कि विकास दुबे हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर जाता था। विकास दुबे का उज्जैन में ससुराल भी है।

विकास दुबे की माँ सरला देवी ने यह भी कहा, “सरकार जो उचित समझे वो करे, हमारे कहने से कुछ नहीं होगा। मेरा बेटा बीजेपी में नहीं, सपा में है और महाकाल ने विकास को बचा लिया।”

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया