Wednesday, October 16, 2024

उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी को युगांडा ने बनाया बंधक, UN में याचिका

भारतीय मूल के स्विस कारोबारी पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल को अफ़्रीकी देश युगांडा में हिरासत में लिया गया है। युगांडा में वसुंधरा ओसवाल को कथित तौर पर एक पूर्व कर्मचारी के आरोपों के आधार पर पकड़ा गया है। पंकज ओसवाल ने अब इस मामले में एक पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई है, उन्होंने अपनी बेटी को बंधक बनाए जाने की बात कही है।

पंकज ओसवाल ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को अवैध रूप से युगांडा हिरासत में रख रहा है और उन्हें वकील तक से मिलने नहीं दिया जा रहा। पंकज ओसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि इस हिरासत के पीछे कारोबारी और राजनीतिक दबाव है। उन्होंने यूनाइटेड नेशंस से इस मामले में अपील की है।

पंकज ओसवाल भारतीय मूल के स्विस कारोबारी हैं। ओसवाल ग्रुप लुधियाना से शुरू हुआ था और उसका टेक्सटाइल समेत बाकी कई धंधों में बड़ा नाम है। यह रियल एस्टेट सम्बन्धी काम भी करता है। उनकी सम्पत्ति 3 बिलियन डॉलर (₹25000 करोड़) से अधिक बताई जाती है।