BJP कार्यकर्ताओं के शव ले जा रहे वाहनों को बंगाल पुलिस ने रोका, बशीरहाट में काला दिवस

तस्वीर साभार: दैनिक भास्कर

नॉर्थ 24 परगना जिले के बशीरहाट में में हुई झड़प में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के शवों को पार्टी दफ्तर ले जा रहे वाहनों को पुलिस ने रविवार (जून 9, 2019) को रोक लिया। इसके कारण वहाँ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उन्हें जाने नहीं दिया गया तो वह शवों का अंतिम संस्कार हाईवे पर ही करेंगे। पुलिस और कार्यकर्ताओं की इस झड़प में हाईवे पर जाम लग गया। खबरों के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता अपने साथियों के शव का अंतिम संस्कार कोलकाता ले जाकर करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया, जिस कारण विवाद बढ़ा।

जानकारी के मुताबिक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस झड़प के बाद भाजपा ने बशीरहाट में सोमवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है। भाजपा पूरे प्रदेश में 10 जून को काला दिन मनाएगी। साथ ही 12 जून को लालबाजार में एक रैली भी होगी।

https://twitter.com/newssummeduphq/status/1137765617673560064?ref_src=twsrc%5Etfw

गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा को ममता सरकार की नाकामयाबी बताते हुए दोषी लोगों व पुलिस अफसरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए कहा है। साथ ही पूरे मामले पर रिपोर्ट भी माँगी है। लेकिन, ममता सरकार ने रिपोर्ट की माँग को केंद्र का अनावश्यक दखल करार दिया है। वहीं, भाजपा नेता राहुल सिन्हा का कहना है कि सुरक्षाबलों की इस हरकत को लेकर वह अदालत तक जाएँगे।

https://twitter.com/DainikBhaskar/status/1137717147814117376?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है शनिवार (जून 8, 2019) को बशीरहाट में झंडा हटाने को लेकर हुए भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद हिंसक घटना हुई थी। शनिवार को हुए विवाद में भाजपा के 5 और टीएमसी के 1 कार्यकर्ता के मारे जाने की खबर थी।

https://twitter.com/MukulR_Official/status/1137392168903954433?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा नेता मुकुल रॉय ने बशीरहाट के संदेशखली में तृणमूल के लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। रॉय के अनुसार तृणमूल के गुंडों ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिसमें 4 लोगों को गोली मार दी गई। रॉय का कहना है कि तृणमूल नेता और ममता बनर्जी क्षेत्र में आतंक फैलाने में शामिल हैं।

https://twitter.com/KailashOnline/status/1137395554001010688?ref_src=twsrc%5Etfw

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रॉय ने बताया है कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, कैलाश विजयवर्गीय और राज्य के अन्य नेताओं को इस घटना की जानकारी दे दी है। अब हिंसा वाले क्षेत्र में सांसदों की एक टीम जाएगी और गृह मंत्री को इसकी रिपोर्ट भेजेगी।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया