EID मुबारक के बदले ममता-केजरीवाल को मिले अतरंगी जवाब – ऑपइंडिया इसकी कड़ी निंदा करती है

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

आज पूरे देश भर में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लोग बढ़-चढ़ कर ईद मुबारक कह रहे है। ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीछे नहीं हैं। अब चूँकि ममता बनर्जी बनाम ‘जय श्री राम-नारे’ और केजरीवाल बनाम चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है, तो लोगों ने मौक़े का फायदा उठाकर उनके ट्विट्स पर जमकर दोनों नेताओं की चुटकी ली है।

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1135971937585250304?ref_src=twsrc%5Etfw

ममता बनर्जी के ईद मुबारक कहते ही यूजर्स ने उनके ट्वीट पर जय श्री राम लिखना शुरू कर दिया और ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई-कई बार किया गया। ममता ने अपने ट्वीट में लिखा, “ईद-उल-फितर की सभी को मुबारकबाद, धर्म इंसान का निजी विश्वास है लेकिन त्यौहार सभी के हैं। आइए इस सोच को एकता के साथ मजबूत करते है और शांति और भाइचारे से रहते हैं।”

https://twitter.com/GuptDibyanshu/status/1136113102884261888?ref_src=twsrc%5Etfw

ममता के इस पोस्ट पर यूजर्स द्वारा उन्हें ट्रोल किए जाने का मुख्य कारण स्पष्ट है कि वो जय श्री राम बोलने वाले के प्रति इतनी नफरत रखती हैं कि चलते काफिले को रोककर उस आवाज को चुप करवाती हैं, जो राम के नाम पर निकली हो और ईद के त्यौहार पर वह खुद धर्म और त्यौहार के बीच फर्क़ समझाती हैं। ममता के इस ट्वीट पर अधिकांश कमेंट आपको सिर्फ़ ‘………जय श्री राम~’ के ही देखने को मिलेंगे।

https://twitter.com/SushilG92972181/status/1136118782026321920?ref_src=twsrc%5Etfw

या कहें कि शायद ही आपको ममता बनर्जी की मुबारकबाद के बदले किसी की मुबारकबाद देखने को मिले, क्योंकि लगभग हर यूजर ने उन्हें जवाब में एक ही नाम लिखा है। ममता बनर्जी का ट्विट और उस पर कमेंट देखकर ऐसा लगता है जैसे पूरी ट्विटर यूजर्स की भीड़ उन्हें चिढ़ाने के लिए तत्पर हो।

https://twitter.com/PK10098/status/1136114713274675200?ref_src=twsrc%5Etfw

इसी तरह अरविंद केजरीवाल ने भी जब सोशल मीडिया पर लोगों को ईद मुबारक कहा, तो लोगों ने उन्हें बदले में मुबारकबाद देने की बजाय आने वाले चुनावों की याद दिला दी।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1135936633042132994?ref_src=twsrc%5Etfw

किसी ने उन्हें आने वाले चुनावों में दिल्ली में सूपड़ा साफ़ होने की बधाई दी तो किसी ने ईद के त्यौहार पर भी उन्हें झूठा और फ्रॉड करार दे दिया।

https://twitter.com/Dr_SimranSingh/status/1135950481178497024?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/atulbegwani5454/status/1135948923607011328?ref_src=twsrc%5Etfw

इस ट्वीट पर लोगों ने महिलाओं को डीटीसी और मेट्रो में मुफ्त सफ़र करने के फैसले की भी आलोचना की। एक शख्स ने तो केजरीवाल को यहाँ तक कह दिया, “मौलाना जी कभी इतनी जल्दी दीपावली या होली की बधाई भी देते हो??? इस बार हिन्दू तुम्हें बाबाजी का ठुल्लू ही देने वाला है, जाओ और इफ्तार में हड्डी चुसो समय हो गया है।”

https://twitter.com/JBMIS/status/1135937183381053440?ref_src=twsrc%5Etfw

ऑपइंडिया का मानना है कि जब केजरीवाल और ममता बनर्जी ईद की बधाई दे रहे थे, तो लोगों को बदले में ‘जय श्री राम’ और ‘चुनाव’ कहकर चिढ़ाने की क्या जरूरत थी। सेकुलर देश में रहकर भले ही ये नेता हिंदू त्यौहारों के प्रति इतने सजग न हों लेकिन समुदाय विशेष के प्रति और उनके पर्वों के प्रति उनकी जागरूकता सराहनीय है। दोनों नेताओं के पोस्ट पर यूजर्स के ऐसे रिएक्शन की हम कड़ी निंदा करते हैं। आप भी उत्सव के इस माहौल में शामिल होकर सहृदयता का परिचय दीजिए।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया