तस्वीर पाकिस्तान की, प्रियंका गाँधी ने यूपी का बता शेयर की: फजीहत होते ही ट्वीट डिलीट

प्रियंका गाँधी ने यूपी सरकार को घेरने के लिए पाकिस्तान की फोटो का सहारा लिया (फाइल फोटो)

कॉन्ग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने पाकिस्तान की फोटो का प्रयोग कर के झूठ फैलाया है। किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने के चक्कर में प्रियंका ने पाकिस्तान के किसानों की फोटो शेयर कर दी। बाद में फजीहत होने पर प्रियंका गाँधी ने अपनी ट्वीट डिलीट कर ली और सारे फोटो भी डिलीट कर लिए। इसके बाद प्रियंका गाँधी ने दोबारा एक विडियो शेयर किया और उसके माध्यम से किसानों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की।

ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की बात करते हुए प्रियंका गाँधी ने लिखा कि भारी बारिश और ओले पड़ने की वजह से यूपी में तमाम स्थानों पर किसानों की फ़सलें बर्बाद हो गईं। उन्होंने लिखा कि उन किसानों का दर्द सुना जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने यूपी सरकार पर कोरे दावे करने का आरोप लगाते हुए सलाह दी कि नुकसान का पूरा आकलन कर किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाना चाहिए।

इस ट्वीट के साथ उन्होंने कई फोटो शेयर किए जिनमें से एक पाकिस्तान की थी। यानी, पाकिस्तान के किसानों की फोटो शेयर कर के यूपी के किसानों का दर्द बयाँ करने का दावा किया और योगी सरकार को घेरा भी:

https://twitter.com/indiantweeter/status/1236022881147969537?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका गाँधी ने जो फोटो शेयर की, वो अप्रैल 17, 2019 को ‘शुहदा ऑफ पाकिस्तान आर्मी’ नामक पेज द्वारा शेयर की गई थी। इसे फेसबुक पर शेयर करते हुए पाकिस्तानी पेज ने लिखा था कि किसान भाइयों के लिए दुआ करें। अब एक साल बाद पाकिस्तान के किसानों की उसी फोटो को ओलावृष्टि प्रभावित यूपी का किसान बताते हुए प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार की आलोचना की। फजीहत होने के बाद उन्होंने अपनी ट्वीट को डिलीट कर लिया है।

https://twitter.com/indiantweeter/status/1236022881147969537?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका गाँधी की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जम कर आलोचना की। लोगों ने प्रियंका गाँधी के प्रोपेगेंडा को बेनकाब करते हुए मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि देखो प्रियंका को किसानों की कितनी चिंता है। हालाँकि, कॉन्ग्रेस नेताओं के लिए ऐसी हरकतें नई नहीं है और वो पहले भी इस तरह से झूठ फैलाते रहे हैं।

यूपी की ‘मर्दानी’ जो कॉन्ग्रेस के गुंडों से नहीं डरी: वीडियो से खुली पोल तो प्रियंका गॉंधी ने मारी पलटी

पकड़ी गई प्रियंका गॉंधी: ठाकुरों की लड़ाई को दलित की पिटाई बता सोशल मीडिया में फैलाया झूठ, पुलिस ने लताड़ा

कॉन्ग्रेस की कमान संभालने के लिए पर्दे के पीछे से साजिश रच रहीं हैं प्रियंका गॉंधी: रिपब्लिक TV का दावा

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया