Exit Polls के बाद शाह-नड्डा ने की पार्टी नेताओं के साथ बैठक, AAP का ईवीएम राग शुरू

एग्जिट पोल्स के बाद बीजेपी और आप ने की बैठक (फाइल फोटो)

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे 11 फरवरी को आएँगे। शनिवार को करीब 60 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। उसके बाद एग्जिट पोल्स में सत्ता में आप की वापसी का अनुमान लगाया गया है। सभी एग्जिट पोल में आप आसानी से बहुमत के पार जाते दिखाई गई है। बीजेपी की सीटों में 2015 के मुकाबले इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है। हालॉंकि पार्टी बहुमत के करीब पहुॅंचती नहीं दिख रही। एग्जिट पोल की माने तो कॉन्ग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुल सकता है।

हालॉंकि बीजेपी और कॉन्ग्रेस ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि पार्टी को 48 सीटें मिलेंगी। वहीं, कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा का कहना है कि एग्जिट पोल में जैसा अनुमान लगाया गया है कि उससे कहीं बेहतर पार्टी का प्रदर्शन होगा। उनके अनुसार आप बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी।

https://twitter.com/ANI/status/1226172232960892928?ref_src=twsrc%5Etfw

एग्जिट पोल के बाद बैठकों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। देर रात तक चली बैठक में दिल्ली के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप पुरी, नित्यानंद राय, भाजपा नेता विजय गोयल, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत सातों सांसद एवं अन्य नेता मौजूद थे।

https://twitter.com/ANI/status/1226164083801542657?ref_src=twsrc%5Etfw

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर एक बैठक की। बैठक में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रशांत किशोर, संजय सिंह और गोपाल राय भी मौजूद थे। इस दौरान ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पार्टी नेताओं ने चर्चा की। बैठक के बाद पार्टी सांसद संजय सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी विधायक भी स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करेंगे ताकि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ न हो।

https://twitter.com/ANI/status/1226190326483734528?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पहले संजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा था, “चुनाव आयोग इस घटना का संज्ञान ले ये किस जगह EVM उतारी जा रही हैं। आस पास तो कोई सेंटर है नहीं।” वहीं, गोपाल राय ने ट्वीट किया, “हमारी विधानसभा बाबरपुर में वोटिंग खत्म होने पर सभी EVM मशीन स्ट्रॉन्ग रूम भेज दी गई। उसके बाद सरस्वती विद्या निकेतन पोलिंग स्टेशन पर एक अधिकारी EVM के साथ पकड़ा गया है। मैं इलेक्शन कमीशन से अपील करता हूॅं कि कि इस पर तुरंत कार्रवाई किया जाए।”

https://twitter.com/AapKaGopalRai/status/1226177828724649987?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1226177201260777472?ref_src=twsrc%5Etfw

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया