केरल में 2 साल पहले मार्क्सवादी पार्टी के स्थानीय नेता के कारण अपने साढ़े 4 महीने के गर्भ को खोने वाली महिला को लेकर खबर है कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया है और इस बार वह बालुसरी से पंचायत चुनावों में भाजपा की प्रत्याशी हैं।
केरल में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बीएल संतोष ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,
https://twitter.com/blsanthosh/status/1333013503473422336?ref_src=twsrc%5Etfw“ये श्रीमती ज्योत्स्ना जोस हैं। इन्हें सीपीएम गुंडों ने पेट पर मारा था, जब वह गर्भवती थीं। इस हमले में उन्होंने साढ़े चार माह का बच्चा खो दिया। आज वह बालुसरी पंचायत में भाजपा की प्रत्याशी हैं और वामंपथ के अमानवीय व बर्बर शासन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
साल 2018 में ज्योत्स्ना जोस के साथ हुई घटना के संबंध में प्रकाशित इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला के परिवार ने पहले शिकायत दर्ज करवाई हुई थी लेकिन तब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। हालाँकि हमले के बाद इस संबंध में कोडेनचेरी पुलिस ने 7 गिरफ्तारियाँ कीं और आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया।
दरअसल, ये पूरा मामला जमीनी विवाद को लेकर हुआ था। कुछ लोगों ने जबरन घर में घुस कर महिला के परिवार को धमकाया था और उनसे गाली गलौच की थी। जब महिला की ओर से शिकायत लिखवाई गई तो इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। बाद में उसी रात एक मीडिएटर लोगों के साथ उनके घर में आया और महिला के पति व बच्चे पर हमला किया।
जब महिला ने बीच-बचाव करना चाहा तो उसके हाथ बाँध दिए गए और आदमियों से उसे मारने को कहा गया। महिला ने इस दौरान दावा किया था कि उसके पेट पर हमला करने वालों में एक सीपीआईएम नेता थंबी था।
बता दें कि हमले में गर्भवती महिला के प्लेसेंटा (गर्भ में जिससे बच्चे को खून, खाना जाता है) पर ब्लड क्लॉट हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें अपना बच्चा गँवाना पड़ा। बाद में महिला ने अपने नाम से दो थानों में शिकायत दी थी और यह जान कर सीपीएम के कई नेता थंबी का नाम कंप्लेन से निकलवाने के लिए लगातार उन पर दबाव बनाने लगे थे।