कॉन्ग्रेस नेता के बयान पर कुमार विश्वास ने कहा ‘ऊँचाई पाते ही लोग अपनी औकात भूल जाते हैं’

कुमार विश्वास ने अरुण यादव को मर्यादा याद दिलाई

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “टाइगर अभी जिंदा है।” उनके इस बयान पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “शेर अब बूढ़ा हो गया है। शेर के अब दाँत और पंजे भी काम नहीं करते हैं, ऐसे में हम शेर को सर्कस में काम दे सकते हैं।”

https://twitter.com/ANI/status/1080828792447234050?ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस नेता अरूण यादव के इस बयान पर कुमार विश्वास ने तंज करते हुए ट्वीट किया, “थोड़ी ऊँचाई मिलते ही लोग अपनी औकात भूल जाते हैं। कितने कर्ज माफ हैं ये गुब्बारे, चंद साँसों में ही फूल जाते हैं।” इतना ही नहीं अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता ने यह भी लिखा कि सत्ता हर झंडू को भ्रम दे देती है कि वो च्यवनप्राश हो गया।

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1080832472156434432?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि राजनीति में वाक जंग शिवराज सिंह चौहान और अरूण यादव के बीच कोई नई नहीं है। अरूण यादव उसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं, जहाँ से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लड़ते हैं। अरूण यादव राज्य के कद्दावर कांग्रेस नेता के रूप में जाने जाते हैं। अरूण यादव के बयान पर ट्वीट करके एक तरह से कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कुमार विश्वास ने उनकी जगह और मर्यादा की दिलायी है।

कांग्रेस नेती के इस बयान पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया। इसके बाद कई सारे ट्वीटर यूजर ने कांग्रेस के ऊपर हामला बोल दिया। एक ट्वीटर यूजर मोहिताबी ने लिखा, “राहुल गांधी ने कल अपने भाषण में कहा की मेरे कारण कुछ चोरों की नींद उड़ी हुई है… और आज प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि सोनिया जी को रात में नींद नही आती।”

https://twitter.com/mohitabbi2y/status/1080833515019739136?ref_src=twsrc%5Etfw

एक दूसरे यूजर सचिन ने लिखा, “जनता सरकार बनाती है, 2019 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।”

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया