मैनपुरी में डिंपल यादव ‘सांत्वना वोट’ से निहाल, ससुर मुलायम के निधन से खाली हुई थी सीट: गुजरात में भी सपा की साइकिल को सवार मिला

डिंपल यादव (फाइल फोटो/ तस्वीर साभार: फेसबुक आईडी)

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी उपचुनावों में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक आए आँकड़ों के अनुसार वह 257742 मार्जिन से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव को जहाँ 552698 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य 294956 वोट पाकर पीछे हैं। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।

सोशल मीडिया पर डिंपल यादव की कई ऐसी वीडियोज हैं जिनमें मुलायम सिंह यादव के नाम डिंपल यादव के लिए वोट माँगा गया था और वह केवल हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रही थीं। इस जीत को जहाँ मैनपुरी और सपा द्वारा मुलायम सिंह यादव की जीत कहा जा रहा है। नतीजों की तस्वीर आने के बाद डिंपल ने घर से निकल स्थानीय मंदिर में माथा भी टेका।

वहीं दूसरी ओर खबर है कि डिंपल के चुनाव में बढ़त बनाते ही अखिलेश यादव के चाचा ने अपनी पार्टी प्रसपा का विलय सपा के साथ कर लिया है। इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।

गुजरात चुनावों में सपा सिर्फ एक सीट पर आगे

उल्लेखनीय है कि जहाँ डिंपल यादव की जीत के बाद उत्तरप्रदेश में सफा को मजबूत करने का काम हो रहा है। वहीं गुजरात में एक अकेली सीट है जहाँ सपा का जादू चला है। ये सीट पोरबंदर के कुटियाना सीट की है। ईसी के मुताबिक सपा प्रत्याशी कांधलभाई जडेजा कुटियाना सीट से काफी आगे हैं। कांधलभाई 60163 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा उम्मीदवार ढेलिबेन भूराभाई ओदेदरा को 33532 वोट मिले हैं। कुटियाना सीट पर सपा उम्मीदवार कांधलभाई लगभग 46 फीसद से भी ज्यादा वोट शेयर पाए हैं। वहीं, उनके बाद भाजपा उम्मीदवार को केवल 26.12 फीसद वोट मिल रहे हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया