अरविन्द केजरीवाल को फिर पड़ा रोड शो में जोर का लप्पड़, AAP कार्यकर्ताओं ने की युवक की पिटाई

रोड शो के दौरान केजरीवाल को पड़ा थप्पड़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान शनिवार (मई 4, 2019) को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। यह घटना मोतीनगर की है। राहत की बात ये है कि थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1124655868589404161?ref_src=twsrc%5Etfw

चुनाव प्रचार के लिए रोडशो के दौरान लाल शर्ट पहने एक शख्स ने उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़कर थप्पड़ मार दिया। हालाँकि, अभी तक इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मोतीनगर एरिया में इस रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़ता है और एक झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ देता है। इसके तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

https://twitter.com/ANI/status/1124654083061628928?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि इससे कुछ महीने पहले उनके ऊपर दिल्ली सचिवालय में लाल मिर्च पावडर फेंके जाने की खबर भी सामने आई थी। इस तरह की घटनाएँ निंदनीय है। फिर भी आए दिन जनता अपना आक्रोश इस रूप में क्यों निकाल रही है। सोचने वाली बात ये भी है कि अक्सर आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा और दिल्ली के मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद भी इस तरह की शारीरिक हिंसा के शिकार क्यों हो जाते हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कानून अपने हाथ में लेकर आक्रोशित युवक की पिटाई करना भी उतना ही निंदनीय है। ये घटना केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के सामने हुई इसलिए और भी निंदनीय है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया