नीतीश कुमार बंडा, तेजस्वी यादव बकलोल: बिहार की महिला विधायकों ने चाचा-भतीजा को धोया, कहा- चिलम चढ़ाकर बोलते हैं मुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (चित्र साभार:NBT & ABP)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पर दिए गए बयान का लगातार विरोध हो रहा है। सीएम नीतीश के माफ़ी माँगने के बाद भी राज्य की सियासत गरमाई हुई है। अब बिहार की महिला भाजपा विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था, “अगर पढ़ लेगी लड़की… और जब शादी होगा तब लड़का लड़की का शदिया होता है… तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में उसके साथ करता है ना, उसी में और पैदा हो जाता है। लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम था कि उ करेगा ठीक है! लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ उसको बाहर कर दो! करता तो है।”

उनके इस बयान को लेकर बिहार के पश्चिम चंपारण से भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान भागीरथी देवी ने कहा, “नीतीश जब विधानसभा आते थे तो एक चिलम पीते थे, फिर चढ़ा रहे हैं दो चिलम… जब कल महिला के ऊपर बोले तब वो चार चिलम पीकर आए थे।”

उन्होंने मुख्यमंत्री के इस बयान पर उनका इस्तीफ़ा माँगा है। उन्होंने राज्य के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनका पिछलग्गू बताया है। उन्होंने तेजस्वी द्वारा नीतीश के बयान को शिक्षा बताने पर भी प्रश्न खड़े किए। तेजस्वी यादव ने नीतीश के बयान का यह कहकर बचाव किया था कि वह सेक्स की शिक्षा पर बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार और तेजस्वी ने यही छि*रा-छि*री की पढ़ाई की है। बाकी लोगों ने नहीं की है। नीतीश कुमार को पता नहीं है कि वो क्या बोल रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से नहीं हटेंगे, तब तक महिला का सम्मान वापस नहीं लौटेगा।

इससे पहले भी भागीरथी देवी ने नीतीश के बयान को लेकर हमला बोला था। भागीरथी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “नीतीश कुमार डर के मारे विधानसभा नहीं आ रहे हैं। हम लोग उन्हें नहीं छोड़ेंगे। उनका दिमाग खराब हो गया है। उन्होंने पूरे बिहार की महिलाओं की इज्जत मिट्टी में मिला दी है।”

भागीरथी देवी ने आगे कहा, “नीतीश कुमार के खुद बेटी या पत्नी तो है नहीं। वह तो बंडा (विधुर या जिसकी पत्नी का निधन हो गया हो) हैं। दूसरों को देखकर उनको जलन होती है। वो कहते हैं कि लड़का-लड़की सब प्यार-मोहब्बत करती है तो लेके घूमती है… तो लेके सोता है… तो उनको फूल जाता है जिसे निकाल कर फेंक देती है। अरे नीतीश कुमार को शर्म है? ऐसा बोला जाता है।”

तेजस्वी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बकलोल हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने इधर-उधर जाकर शादी कर ली है। भागीरथी देवी के अलावा भाजपा की अन्य महिला विधायकों ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान और तेजस्वी द्वारा उसका समर्थन करने की आलोचना की।

भाजपा विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने नीतीश के बयान के बाद मीडिया में उनकी आलोचना की थी। इस दौरान वे रो पड़ी थीं और अपनी आँखों के आँसू साफ करती नजर आई थीं। इन सबके बीच नीतीश कुमार ने अपने इस बयान पर 8 अक्टूबर को माफ़ी मांग ली थी और खुद की भी निंदा कर दी थी।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया