1.80 लाख वोटों से जीत कर राजनाथ सिंह के बेटे ने नोएडा में रचा इतिहास, देश में अब तक की सबसे बड़ी विधानसभा जीत

नोएडा से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह की बहुत बड़ी जीत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने 1.79 लाख वोटों से जीत दर्ज कर के अब तक के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार के नाम था, जिन्होंने 1.65 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। उन्हें 2 लाख से भी अधिक वोट प्राप्त हुए।

2017 के विधानसभा चुनाव में भी यहाँ पंकज सिंह ने ही जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में पंकज सिंह ने 1,62,417 (64.29%) वोट पाकर इतिहास रच दिया था। वहीं उनके सामने सपा के सुनील चौधरी को तब 58,401 (23.12%) वोटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं बसपा के रविकांत मिश्रा 27,365 (10.83%) वोटों पर सिमट कर रह गए थे। वहीं इस बार बसपा के रामकृपाल शर्मा वोटों पर ही अटके हुए हैं।

कॉन्ग्रेस ने इस सीट से पँखुड़ी पाठक को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो भी 6031 वोटों पर फ़िलहाल अटकी हुई हैं। बता दें कि पंकज सिंह की लीड फ़िलहाल इस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी लीड है। पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहाँ भाजपा फ़िलहाल 255 सीटों पर आगे चल रही है और दूसरे नंबर पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 113 सीटों पर आगे चल रही है। तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) है, जिसे 9 सीटें आ रही हैं।

बता दें कि इस चुनाव में रालोद का सपा के साथ गठबंधन है। कॉन्ग्रेस को इस चुनाव में खास फायदा होता नहीं दिख रहा है और वो 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा 3 सीटों पर लीड में है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया