ठुकरा के मुझको व्हाट्सप्प से, AAP मेरा इंतकाम देखेगी

अलका लाम्बा ने की AAP से तकरार

AAP सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा AAP के ही विधायक अलका लाम्बा को ट्विटर पर अनफॉलो करने के बाद, अलका लाम्बा ने बीजेपी नेताओं का यह कहते हुए शुक्रिया अदा किया कि उनको भाजपा के कुछ नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने के लिए अप्रोच किया।

https://twitter.com/LambaAlka/status/1105873848967356417?ref_src=twsrc%5Etfw

AAP नेता अलका, जो AAP के प्रति अपनी वफादारी साबित करने से पहले कॉन्ग्रेस से जुड़ी थी, ने अब दावा किया कि पिछले कुछ दिनों से, भाजपा के नेता उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा में उनका भविष्य काफी बेहतर है। फ़िलहाल, लाम्बा ने कहा कि वह राजनीति में अपने स्वयं के राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के भविष्य के लिए हैं जिन पर हमारे देश का भविष्य निर्भर करता है: गरीब, किसान और मजदूर। उन्होंने कहा कि यह विचारधाराओं की लड़ाई है।

भाजपा में शामिल होने की अफवाहों के सामने आने के बाद, अलका ने भाजपा में शामिल होने की पेशकश से इनकार करने करते हुए जो ट्वीट किया वह और भी दिलचस्प है।

https://twitter.com/LambaAlka/status/1105876267373678592?ref_src=twsrc%5Etfw

अलका ने इनकार के बीच भी ये कहकर सुगबुगाहट छोड़ दी कि यह संभव हो सकता है कि आगामी चुनावों में जो भी नेता देश के पक्ष में फैसला लेगा, वह हमेशा उसका समर्थन करेंगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा भी अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है जिसमें एक साल से भी कम समय बचा है।

खबर यह भी है कि आप नेत्री को हाल ही में AAP के व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया है। ये तो वही बात हो गई “उन्होंने लगभग मना कर दिया है जी…..”

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1102846792117481472?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पहले AAP के मुखिया केजरीवाल मुँह से, शरीर से, ट्वीट से, और हर उस तरीके से कॉन्ग्रेस से समर्थन के लिए डेस्पेरेट हुए जा रहे थे, जिससे लगता है कि इस व्यक्ति के लिए सत्ता का लालच कितना प्रबल है। लगातार कॉन्ग्रेस के पास आने की तमाम कोशिशों के असफल होने पर केजरीवाल ने जो ट्वीट किए, जिस तरह की बातें कहीं, वो आश्चर्यजनक था। कुछ दिन पहले शीला दीक्षित की उपस्थिति में केजरीवाल द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी, और दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को कॉन्ग्रेस ने पूरी तरह से नकार दिया था।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया