उत्तराखंड पुलिस ने 1000 अवैध मजारों की बनाई सूची: CM धामी बोले- देवभूमि में लैंड जिहाद नहीं होने देंगे, खुद हटाने के लिए 6 महीने का दिया वक्त

सीएम धामी और मजार (साभार: टाइम्स नाऊ एवं पान्चजन्य)

ऑपइंडिया ने उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में मजार बनाकर सरकारी जगहों पर अवैध कब्जे को लेकर रिपोर्ट की एक सीरीज की थी। अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में पुलिस ने ऐसे 1000 से अवैध मजारों की एक सूची बनाई है, जिन पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लैंड जिहाद हो या मजार जिहाद, देवभूमि उत्तराखंड में कानून और धर्म के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा। उन्होंने कहा, “हमने ऐसे 1000 जगहों का सर्वे कराया है, जहाँ अतिक्रमण किया गया है। अगर 6 महीने में इसे नहीं हटाया गया तो सरकार कार्रवाई करेगी।’

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) को कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज में कहा कि उत्तराखंड में 1,000 से ज्यादा जगह अवैध मजार बना दी गई हैं। इसके पहले जब कुछ जगहों पर खोद करके देखा गया तो उसके नीचे किसी तरह के मानव अवशेष नहीं मिले।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में लैंड जिहाद को किसी भी कीमत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी की विरोधी नहीं है, लेकिन वह तुष्टिकरण भी नहीं होने देगी। 

ऑपइंडिया राज्य में हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव, लैंड जिहाद, अवैध मजार और मदरसों को aलेकर साल 2021 से समय-समय पर रिपोर्ट करता रहा है। सीएम धामी ने 22 मई 2022 को एक बयान में पहाड़ों पर बनती अवैध मजारों पर चिंता जताई थी।

इसके बाद धामी सरकार ने दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में कार्रवाई करते हुए 41 अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया था। अब सरकार ने 1000 अवैध अवैध मजारों की एक बार फिर लिस्ट बनाकर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू करने जा रही है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया