बंगाल के मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता के बेटे की लाश लटकी हुई, TMC कार्यकर्ताओं-BJP प्रदेश अध्यक्ष के बीच तनातनी: मर चुकी है राज्य सरकार की ममता?

TMC कार्यकर्ताओं पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगा रहा है (चित्र साभार: Business Standard & BJP4Bengal/X)

देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में बंगाल की भी तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बीच बंगाल से चुनावी हिंसा की भी खबरें भी आई हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया है कि TMC के गुंडे बालूरघाट चुनावी हिंसा कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार की TMC कार्यकर्ताओं से झड़प की भी खबरें हैं। बंगाल के ही मेदिनीपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता के बेटे का शव लटका मिला है।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार के विरुद्ध एक पोलिंग स्टेशन के बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने काफी नारेबाजी की। दोनों खेमों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। सुकांता मजूमदार ने आरोप लगाया कि यहाँ वोटिंग को प्रभावित करने के लिए बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता मौजूद हैं।

बंगाल भाजपा ने भी बालूरघाट में TMC कार्यकर्ताओं पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। बंगाल भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक महिला एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाई देती है। भाजपा का कहना है कि TMC के गुंडे भाजपा कार्यकर्ता को वोट देने पर पीट रहे हैं। भाजपा ने TMC पर लोगों की आवाज दबाने और फासीवादी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने यह भी आरोप है कि उसके कार्यकर्ता के बेटे को गुंडों ने मार दिया है।

भाजपा ने ट्वीट करके बताया है कि मेदिनीपुर में उसके कार्यकर्ता सुदर्शन मिद्या के बेटे दीनबंधु मिद्या बुधवार से ही गायब थे और उनका शव शुक्रवार (26 अप्रैल, 2024) को एक जगह लटका मिला। भाजपा ने इस ट्वीट में सत्ताधारी TMC को क्रूर बताया है। मेदिनीपुर में 25 मई को मतदान होना है।

इस बीच देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के मामले में सबसे आगे त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ हैं जहाँ 11 बजे तक लगभग 37% मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में 24.3% मतदान 11 बजे तक हुआ है जबकि महाराष्ट्र 18.8% के साथ सबसे पिछड्डी है। मणिपुर में भी 33% से अधिक मतदान हो चुका है और यहाँ से अभी हिंसा की कोई खबर नहीं आई है। असम में 27% से अधिक मतदान हो चुका है। केरल में 25% से अधिक मतदान हुआ है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया