6 घंटे तक ठप रहा एअर इंडिया का SITA सर्वर, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फँसे रहे

एअर इंडिया के सर्वर डाउन होने की वजह से एयरपोर्ट पर फँसे यात्री (फाइल फोटो)

एयर इंडिया का सर्वर शनिवार (अप्रैल 27, 2019) को लगभग 6 घंटे तक ठप रहा। इसकी जानकारी खुद एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने दी है। उन्होंने बताया कि सर्वर 6 घंटे खराब रहने के बाद ठीक हुआ और जल्द ही उड़ानों को शुरु कर दिया जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1121985837309128704?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ANI/status/1121969191286796289?ref_src=twsrc%5Etfw

एयर इंडिया फ्लाइट्स का सर्वर सुबह 3:30 से डाउन था। सर्वर डाउन होने की वजह से एयर इंडिया की सभी उड़ानों में देरी के चलते हजारों यात्री इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फँसे हुए थे और इसी तरह मुंबई एयरपोर्ट पर भी हजारों यात्री फँसे हुए थे। यात्रियों के बोर्डिंग पास भी नहीं निकल पा रहे थे। जिसकी वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल था। सर्वर में दिक्कत की वजह से इसकी घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा।

एयरलाइंस के SITA सर्वर में खराबी की बात खुद कंपनी ने स्वीकार की। सर्वर डाउन होने के बाद एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी किया था। जिसमें एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा था कि SITA सर्वर के ब्रेकडाउन होने की वजह से सभी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी तकनीकी टीम इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही सिस्टम सही हो जाएगा। इसके साथ ही एअर इंडिया ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद भी जताया था।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना पिछले साल 23 जून को हुई थी, जब एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में एक तकनीकी खराबी की वजह से  पूरे भारत में 25 उड़ानों में देर हो गई थी।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया