PAK के जेट को IAF ने मार गिराया, भारतीय मिग क्षतिग्रस्त, पायलट मिसिंग : विदेश मंत्रालय

प्रतीकात्मक तस्वीर

सर्जिकल स्ट्राइक-2 के बाद दोनों तरफ हलचल तेज है। सभी के अपने अनुमान है। क्या है सही तस्वीर, मौजूदा हालातों की जानकारी देने के लिए विदेश मंत्रालय की मीडिया ब्रीफिंग हुई।

आज 27 फ़रवरी की सुबह पाकिस्तान के विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायु सेना ने उनका F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया। सीमा पर ऐसे हालात के बाद कश्मीर का पूरा एयर फील्ड सील कर दिया गया है।

जिसकी पुष्टि करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “पाकिस्तान का एक विमान इंडियन एयरफोर्स के द्वारा मार गिराया गया। इस ऑपरेशन में हमारा एक मिग क्षतिग्रस्त हो गया और विमान के पायलट मिसिंग हैं।” पाकिस्तान की वायु सेना ने भारतीय रक्षा ठिकानों को निशाना बनाते हुए आज सुबह हमला किया।

https://twitter.com/ANI/status/1100696391620407296?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ANI/status/1100695138819547136?ref_src=twsrc%5Etfw
ये ऑफिसियल स्टेटमेंट है।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने भारतीय पायलट के मिसिंग की पुष्टि की। भारतीय पायलट को हिरासत में लेने का दावा आज पाकिस्तानी आर्मी ने किया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया