लड़की से खुदवाई कब्र, फिर मार कर उसे ही कर दिया दफ़न: दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी

ब्राजील में 21 वर्षीय अमांडा अल्बाच की ड्रग्स तस्करों ने की हत्या

ब्राजील में एक लड़की की हत्या से पहले हत्यारों द्वारा उस से ही कब्र खुदवाई गई। मृतका का नाम अमांडा अल्बाच (Amanda Albach) है जो सांता कटरीना (Santa Catarina) की रहने वाली थी। उसकी लाश समुद्र के किनारे दफन मिली है। हत्या गोली मार कर की गई है। मृतका की उम्र लगभग 21 साल बताई जा रही है। पुलिस ने यह शव शुक्रवार (3 दिसम्बर) को बरामद किया है।

द सन यूके के मुताबिक मृतका अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में गई थी। मृतका पार्टी में लोगों की फोटों खींच रही थी। उस पार्टी में कुछ लोग ड्रग्स के धंधे से भी जुड़े थे। ये बात उन सभी को रास नहीं आई। इसी कारण से उन सभी ने मिल कर अमांडा को बेरहमी से मार डाला। मौत से पहले उन्होंने कब्र भी खुद अमांडा से खोदने को कहा। ‘ जब काफी देर अल्बाच घर नहीं लौटी तो उनके परिजनों के तलाश शुरू की। मृतका के फोन भी बंद आ रहे थे। आख़िरकार उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।

मृतका के वकील के मुताबिक अमांडा के साथियों ने उसको पार्टी से बाहर जाते हुए देखा था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। अमांडा के परिजनों ने कहा कि, ‘अमांडा ने 15 नवम्बर को अंतिम आडियो संदेश रात 8.30 पर भेजा था जिसमे उसने जल्द ही घर वापस आ जाने को कहा था। उसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई।’ एक रिश्तेदार ने बताया कि आवाज के हवा का पीछे काफी शोर आ रहा था।

जाँच के दौरान पुलिस ने एक ड्रग्स डीलर को पकड़ा। कुछ ही देर में उसने सच उगल दिया और अमांडा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को हत्या में शामिल अपने साथियों के नाम भी बताए। उसने अमांडा को 2 गोलियाँ मारी फिर कब्र में दफना कर हम भाग निकले थे। पुलिस अधिकारी ब्रूनो फर्नांडिस ने बताया कि मृतका फैजेंडा रिओ ग्रैंड की रहने वाली थी। वह पार्टी में अपने कुछ दोस्तों के साथ आई थी। यह जन्मदिन भी उसके ही एक दोस्त का था।

पुलिस के मुताबिक आरोपितों को लगा कि अमांडा ने ड्रग्स तस्करी की बात किसी और को बता दी है। इसके साथ अमांडा ने हाथ में बंदूक लिए एक व्यक्ति की भी फोटों खींची थी। आरोपितों ने इसे पसंद नहीं किया और उन्होंने अमांडा को मारने का फैसला कर लिया। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अब तक 3 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपितों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। पुलिस के अनुसार केस की जाँच अभी भी जारी है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया