बकरी से 5 ने किया गैंगरेप, मर गई: ‘नंगी-बेशर्म बकरी को हिजाब पहनना चाहिए था’ – Pak की घटना पर इमरान खान हुए ट्रोल

बकरी के गैंगरेप के बाद लोगों ने इमरान खान से किए सवाल

पाकिस्तान में एक बकरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के ओकारा की है। पुलिस ने 5 दरिंदों पर बकरी को तड़पाने, उसका गैंगरेप करने और फिर मारने के मामले में केस दर्ज किया है। बकरी के मालिक का कहना है उसने बकरी 60,000 रुपए में खरीदी थी।

मालिक के अनुसार, घटना 24 जुलाई की है। बकरी घर के बाहर बँधी हुई थी। तभी, 5 लोग आए और उसे किडनैप करके घर से कुछ किलोमीटर दूर जंगली इलाके में ले गए और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद बकरी ने दम तोड़ दिया। जब मालिक उसे ढूँढते हुए जंगल पहुँचा तो बकरी मरी थी। मृत बकरी को बाद में पशु चिकित्सालय भी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने इस केस को दर्ज करके अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आरोपित फिलहाल फरार हैं लेकिन पाकिस्तान पेनल कोड की धारा 377 और 429 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पाँचों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इनमें  तीन की पहचान नईम, नदीप, रब नवाज के तौर पर हुई है।

बता दें कि पाकिस्तान में होने वाले संगीन अपराधों पर पहले भी कई दफा सवाल उठे हैं। लेकिन इस घटना के बाद इमरान खान कटघरे में खड़े कर दिए गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि यौन शोषण अश्लीलता के कारण होता है, जो पश्चिमी और भारतीय संस्कृति से आई है। इसके साथ ही उन्होंने पर्दा करने को भी जरूरी बताया था और कहा था कि पुरुष कोई रोबोट नहीं हैं। अगर महिलाएँ कम कपड़े पहनेंगी तो इसका असर देखने को मिलेगा।। 

अब बकरी के साथ हुई इस गैंगरेप की घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इमरान खान के बयान को लेकर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की पत्नी शानिएरा अकरम ने पूछा कि आज बकरी है कल कौन होगा? अपने इंस्टा पोस्ट में उन्होंने कहा कि जाहिर है आरोपित कहेंगे कि ये सारी बकरी की गलती थी, वह अकेली क्यों थी उसका शरीर क्यों नहीं ढका था। अपने पोस्ट में उन्होंने देश में शिक्षा, रोजगार, मजबूत कानूनों को जरूरत बताया। साथ ही  महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने बदलाव लाने की अपील की।

https://twitter.com/KhanzadaHassan/status/1419933375503212548?ref_src=twsrc%5Etfw

दूसरी ओर कई ट्विटर यूजर्स ने इमरान खान को टैग करते हुए पूछा कि क्या बकरियों को भी बुर्का पहनना चाहिए जैसा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा ताकि ये ‘रोबोट’ नियंत्रित हो सकें। एक यूजर ने तंज करते हुए कहा, “बेशर्म बकरी को हिजाब पहनना चाहिए था। जरूर वह नंगी रही होगी और बेचारा गरीब उत्सुक हो गया। वे (रेपिस्ट) रोबोट नहीं है। केवल यौन शिकारी हैं जिन्हें केवल एक छेद दिखता है। यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है।”

https://twitter.com/iakhan/status/1419714715824099331?ref_src=twsrc%5Etfw

इमरान नाम का ट्विटर यूजर लिखता है, “क्या बेशर्म देश है। क्या हम इंसान हैं या जानवर? अल्लाह का शुक्र हैं कोई लड़की या महिला नहीं मिली। ये लोग उसे भी अपनी हवस मिटाकर मार देते।”

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया