श्री लंका में फिर से 3 ब्लास्ट, दहशत का माहौल: Russia Today की रिपोर्ट

श्री लंका में फिर से तीन ब्लास्ट (तस्वीर पिछले ब्लास्ट का है)

श्री लंका में शुरू हुआ विस्फोटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी खबरिया चैनल के ट्वीट के हवाले से मिली सूचना के अनुसार फिर से 3 ब्लास्ट की खबरें आ रही हैं। हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन धमाकों में कितना नुकसान हुआ है।

https://twitter.com/RT_com/status/1121796621644099584?ref_src=twsrc%5Etfw

बताया जा रहा है कि आज का यह ब्लास्ट तब हुआ जब बड़े पैमाने पर हुए पिछले 9 ब्लास्ट के संदिग्धों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा था।

https://twitter.com/RT_com/status/1121800824634482689?ref_src=twsrc%5Etfw

इस सर्च अभियान में 10000 से ज़्यादा सैनिक लगाए गए थे। पहले भी कई संदिग्धों की गिरफ़्तारी हो चुकी थी।

https://twitter.com/RT_com/status/1121804701689892864?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि इससे पहले ईस्टर संडे की सुबह ने श्रीलंका को हिला कर रख दिया था। 21 अप्रैल 2019 को श्रीलंका में इस्लामी आतंक का कहर बरपा है। नज़ारा बेहद वीभत्स और दिल दहला देने वाला था। अब तक लगातार आठ बम धमाके और बाद में एक बम धमाका हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक इन धमाकों में 300 से ज्यादा मौतें हुई हैं और करीब 500 ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया