पाकिस्तान ने कुपवाड़ा में किया सीजफायर का उल्लंघन: मो. यूसुफ की मौत, बच्चों सहित 7 घायल

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन से 1 नागरिक की मौत

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार (अक्टूबर 30, 2019) को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस बार कुपवाड़ा के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

https://twitter.com/vishal210487/status/1189458387194564608?ref_src=twsrc%5Etfw

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के करीब हुए सीजफायर उल्लंघन में मारे गए शख्स की पहचान मोहम्मद यूसुफ खान के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 65 थी। कहा जा रहा है कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1189411788300967937?ref_src=twsrc%5Etfw

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में बहुत बढ़ोतरी हुई है। कल राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे इलाकों में राउंड फायरिंग हुई थी। जिसमें पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए थे।

https://twitter.com/AndyVermaut/status/1189461204122521601?ref_src=twsrc%5Etfw

हालाँकि इस उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे पहले दिवाली के अवसर पर भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान एलओसी के पास राजौरी जिले के सुंदरबन सेक्टर में फायरिंग हुई थी। जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल भी हुआ था।

इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए सोपोर में एक आतंकी हमला भी हुआ था। इसमें कम से कम 19 आम नागरिक घायल हुए थे। इनमें 6 की हालत गंभीर बेहद गंभीर थी। जिसके चलते उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में ले जाया गया था।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया