चालान और ट्रैफिक रूल से बचने का लोगों ने ढूँढ लिया जुगाड़, Video वायरल

प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू होने के बाद से ही जहाँ एक के बाद एक भारी भरकम चालान सुर्ख़ियों में है तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से इस नियम और उसके प्रावधानों का मजाक उड़ा रहे हैं।

https://twitter.com/rahulroushan/status/1169106369577811969?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/sarkarjayanta/status/1169444617105760256?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/riteshprakash/status/1168558237047635968?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि नया मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद वाहन चालकों की मुसीबत हो गई है। इससे उनकी यातायात नियमों के लिए प्रति लापरवाही भारी पड़ रही है। सिरसा और फतेहाबाद में बाइक सवारों पर बुधवार (सितम्बर 4, 2019) को भी जमकर गाज गिर चुकी है। छह बाइक सवारों के 107500 रुपए के चालान काटे गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिरसा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक मोटरसाइकिल चालक का 23 हजार का चालान कर दिया। फतेहाबाद में तीन बुलेट बाइक चालक पर 52500 रुपए और दो मोटरसाइकिल चालकों के 16-16 हजार के चालान काटे गए। ये तो कुछ थोड़े से उदाहरण है, सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से नया ट्रैफिक संशोधन अधिनियम और चालानों की चर्चा से लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स ट्रेंड कर रहा है।

https://twitter.com/rajeshpalviya/status/1169305022124838912?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/BhatukSafwan/status/1169271130290577409?ref_src=twsrc%5Etfw

नए ट्रैफिक नियमों की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक चुटकुलों की बाढ़ आ गई है, जिनमें लोग बढ़ाए गए जुर्मानों का अपने-अपने अंदाज में विरोध भी कर रहे हैं और उसके मजे भी ले रहे हैं।

https://twitter.com/vinodsajnani/status/1168177865860366338?ref_src=twsrc%5Etfw

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालाँकि, यह वीडियो पुराना है, ऐसे में इसे देख कर यह न मान लें कि नए नियम लागू होने के बाद ऐसा कुछ हुआ है। वायरल वीडियो का कैप्शन है ‘बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना गैरकानूनी है, चलना नहीं।’ इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग व्यस्त सड़क पर उतर कर पैदल टहलते हुए जा रहे हैं।

आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने भी इसे ट्वीट करते कहा, “ट्रैफिक चालान से बचने के अनोखे तरीके और भारतीय जुगाड़ के राजा-रानी हैं, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है।”

https://twitter.com/ipspankajnain/status/1168893183582986240?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं तमाम दूसरे ट्विटर यूजर्स ने भी इस पर खूब मज़े लिए हैं। तमाम जोक्स ट्रेंड कर रहे हैं।

https://twitter.com/kumarmanish9/status/1169257795809509376?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/bijendra125/status/1169143385095114753?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/kumarmanish9/status/1169257795809509376?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/vinodsajnani/status/1167359847546802181?ref_src=twsrc%5Etfw


ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया