‘आर्यन खान है बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार, SRK भक्तों की औकात से बाहर’: समर्थन में आए फैंस, Pak से भी ट्वीट्स

आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद शाहरुख़ के फैंस समर्थन में चला रहे ट्रेंड (फाइल फोटोज)

ड्रग्स और रेव पार्टी में NCB द्वारा आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद शाहरुख़ खान के फैंस उनके समर्थन में सोशल मीडिया में ट्रेंड चला रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार ‘I Stand With SRK’ ट्रेंड कराते रहे। उन्होंने शाहरुख़ खान की फैमिली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये एक सुंदर परिवार है और उनके बच्चे काफी अच्छे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहरुख़ खान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाई जा रही है।

https://twitter.com/riversong1986/status/1444789532113707008?ref_src=twsrc%5Etfw

एक फैन ने उनका डायलॉग शेयर करते हुए लिखा, “हवाओं से थोड़े न हिलने वाला हूँ मैं।”

https://twitter.com/SalmanB00526774/status/1444736840955617283?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं शाहरुख़ खान के कुछ फैंस ने सलमान खान से माफ़ी भी माँगी और कहा कि हमने हमेशा आपको ट्रोल किया, लेकिन आप शाहरुख़ के अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि सलमान खान रात को शाहरुख़ खान से मिलने पहुँचे थे।

https://twitter.com/ShahmeerSrkian/status/1444714814153052167?ref_src=twsrc%5Etfw

कादरी शोएब नाम के एक व्यक्ति ने आर्यन खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “वो बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार हैं। घृणा करने वाले याद रखें, हम यहाँ राज करने आए हैं।”

https://twitter.com/QuadriShoeb1/status/1444733141789204483?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं कुछ लोगों ने आर्यन खान की तब की तस्वीरें शेयर की, जब NCB उन्हें कार से लेकर जा रही थीं। फैंस ने कहा कि इसमें वो हँस रहे हैं, जो हेटर्स के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि आर्यन खान अपने से घृणा करने वालों पर हँस रहे हैं।

https://twitter.com/trollsrkhaters5/status/1444686418647785475?ref_src=twsrc%5Etfw

एक यूजर ने लिखा कि शाहरुख़ और सलमान खान मिल कर ‘गोदी मीडिया’ से लड़ रहे हैं। साथ ही उसने ‘करण अर्जुन’ फिल्म की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

https://twitter.com/mukarram3/status/1444729597547876355?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं कई पाकिस्तानी भी उनके समर्थन में खड़े नजर आए।

https://twitter.com/MAU8771/status/1444697536825118720?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि पता चला है कि आर्यन खान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि यूके और दुबई के अलावा कई अन्य देशों में भी जाकर ड्रग्स का सेवन कर चुके हैं। आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट पिछले 15 वर्षों से उनके दोस्त हैं। NCB ने ड्रग्स पार्टी वाले जहाज पर सोमवार (4 अक्टूबर, 2021) को फिर से छापेमारी की और क्रू मेंबर्स से पूछताछ की। NCB ने कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी लैंडलाइन से आर्यन को उनके पिता शाहरुख़ खान से 2 मिनट बात भी कराई।

फ़िलहाल आर्यन खान को अदालत ने 7 अक्टूबर, 2021 तक NCB की कस्टडी में भेज दिया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया