Homeसोशल ट्रेंड'आर्यन खान है बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार, SRK भक्तों की औकात से बाहर': समर्थन...

‘आर्यन खान है बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार, SRK भक्तों की औकात से बाहर’: समर्थन में आए फैंस, Pak से भी ट्वीट्स

"शाहरुख़ खान को नापसंद करने वालों को याद रखना चाहिए कि उन्हें गिराने के लिए उनके जितना ऊँचा उठना पड़ेगा, जो तुम्हारी औकात से बाहर है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं शाहरुख़ खान।"

ड्रग्स और रेव पार्टी में NCB द्वारा आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद शाहरुख़ खान के फैंस उनके समर्थन में सोशल मीडिया में ट्रेंड चला रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार ‘I Stand With SRK’ ट्रेंड कराते रहे। उन्होंने शाहरुख़ खान की फैमिली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये एक सुंदर परिवार है और उनके बच्चे काफी अच्छे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहरुख़ खान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाई जा रही है।

एक फैन ने उनका डायलॉग शेयर करते हुए लिखा, “हवाओं से थोड़े न हिलने वाला हूँ मैं।”

वहीं शाहरुख़ खान के कुछ फैंस ने सलमान खान से माफ़ी भी माँगी और कहा कि हमने हमेशा आपको ट्रोल किया, लेकिन आप शाहरुख़ के अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि सलमान खान रात को शाहरुख़ खान से मिलने पहुँचे थे।

कादरी शोएब नाम के एक व्यक्ति ने आर्यन खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “वो बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार हैं। घृणा करने वाले याद रखें, हम यहाँ राज करने आए हैं।”

वहीं कुछ लोगों ने आर्यन खान की तब की तस्वीरें शेयर की, जब NCB उन्हें कार से लेकर जा रही थीं। फैंस ने कहा कि इसमें वो हँस रहे हैं, जो हेटर्स के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि आर्यन खान अपने से घृणा करने वालों पर हँस रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -