‘जेंडर जिहाद’ एक्टिविस्ट ने कायदे-ए-आजम के स्मारक के सामने दिया ‘बोल्ड ड्रेस’ में पोज: पाकिस्तानी आवाम ने की गिरफ्तारी की माँग

इसी फोटोशूट के कारण पाकिस्तान की सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है (फोटो : सोशल मीडिया/ट्विटर)

पाकिस्तानी सोशल मीडिया में 02 अगस्त 2021 को बवाल खड़ा हो गया जब पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के स्मारक के सामने ‘बोल्ड ड्रेस‘ पहने हुए एक जोड़े (couple) के कुछ फोटो वायरल हुईं। हालाँकि पाकिस्तानी आवाम इन तस्वीरों से आहत दिखी और फोटो में दिखाई दे रहे मॉडल्स की गिरफ्तारी की माँग भी की गई।

इस फोटो को एएनआई की स्मिता प्रकाश द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया और उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि इस जोड़े को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।

https://twitter.com/smitaprakash/status/1422427530707886084?ref_src=twsrc%5Etfw

ये फोटो इमान महसूद द्वारा क्लिक की गई हैं और जोड़े ने जो ड्रेस पहनी थी उसे राजा वासे ने डिजाइन किया था। सोशल मीडिया पर इन फोटो को लेकर विवाद होने के बाद मिस्टिकल शायरी और इमान ने अपने एकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं जबकि वासे ने अपना एकाउंट प्राइवेट कर दिया। मिस्टिकल शायरी के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वो ‘जेंडर जिहाद’ का हिस्सा हैं। उनके द्वारा डिलीट पोस्ट में लिखा गया है कि यह पाकिस्तानी पितृसत्ता को दिया गया जवाब है। पोस्ट में लिखा गया है, “अल्लाह हमारे साथ है और हमें मरना स्वीकार है लेकिन हम मानव अधिकारों और लैंगिक समानता के लिए लड़ना बंद नहीं करेंगे।”

डिलीट किया गया पोस्ट (फोटो : ट्विटर/ahsanah37240024)

इन फोटो का पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर गहरा असर पड़ा और लोगों ने दोनों मॉडल्स पर कार्रवाई करने की माँग की। सोशल मीडिया पर #ArrestTheCouple भी ट्रेंड करता रहा और कार्रवाई की माँग करने वालों में आम नागरिकों के अलावा पत्रकार और नेता भी शामिल रहे।

https://twitter.com/AnsarAAbbasi/status/1422208156067844098?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/AhsanAh37240024/status/1422434834476060686?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ThePatr99873397/status/1422066923282513922?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ErummKhan/status/1422090196959498240?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ShowbizAndNewz/status/1422105909833216001?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/RashidMkhan79/status/1422240582295080960?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/AbdurRaufAfrid/status/1422055703498444803?ref_src=twsrc%5Etfw

इस्लामाबाद के डेप्युटी कमिश्नर ने भी दोनों मॉडल्स की जानकारी माँगी है लेकिन फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उस जोड़े पर कोई कार्रवाई की गई है या नहीं।

https://twitter.com/dcislamabad/status/1422207276350328832?ref_src=twsrc%5Etfw

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया