हिंदू लड़की-टोपी वाला लड़का, सरेआम जमीन पर पटक गला दबाने लगा: लव जिहाद का नुक्कड़ नाटक वाला Video देखा क्या

लव जिहाद थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लव जिहाद पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सुदर्शन न्यूज ने अपने ट्विटर अकाउंट से मंगलवार (12 अक्टूबर 2021) को शेयर किया। वीडियो में एक लड़की सेल्फी लेने के लिए एक लड़के के पास जाती है। लड़के ने सेल्फी क्लिक कराने से पहले उसे प्रपोज किया, जिसके लिए लड़की मान गई। जब लड़की फोटो क्लिक करने लगी तभी लड़के ने अपनी ‘टोपी’ निकाल कर पहन ली।

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जैसे ही लड़की ने युवक के सिर पर टोपी देखी, उसे खुद से दूर कर दिया। लड़के ने उसे थप्पड़ मारा और जब लड़की ने उसे थप्पड़ मारने की कोशिश की, तो उसे जमीन पर गिरा लड़का उसका गला घोंटने लगा। वीडियो में एक लड़की एक तख्ती लिए हुए दिखाई दे रही है, जिस पर ‘लव जिहाद’ लिखा हुआ है और सामने ‘X’ का निशान है। इसके जरिए लव जिहाद को लेकर जागरुकता फैलाने और इसका विरोध करने का संदेश देने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस नुक्कड़ नाटक की सराहना की है। उनका मानना है कि इस तरह के पहल से लव जिहाद के बारे में जानकारी फैलेगी।

https://twitter.com/SudarshanNewsTV/status/1447878518075916291?ref_src=twsrc%5Etfw

एक ट्विटर यूजर शिवाजी क्रांति ने कहा, “गरबा/डांडिया हमारे हिन्दू संस्कृति के सांस्कृतिक और शौर्य की प्राचीन परम्परा का वो पवित्र हिस्सा है, जिसे आने वाली पीढ़ी को भी उसके मूल अवधारणा में बिना परिवर्तन किए आगे बढ़ाना चाहिए। ऐसी प्रस्तुति अवश्य ही हमारी बच्चियों को जिहाद का हिस्सा बनने से रोकने में सहायक होगी।”

https://twitter.com/KrantiShivaji/status/1447884208668508164?ref_src=twsrc%5Etfw

एक अन्य ट्विटर यूजर राजेंद्र शुक्ला ने लिखा, “लव जिहाद बंद करो। मैं इस विषय का पुरजोर समर्थन करता हूँ।”

https://twitter.com/Rajendrashuklad/status/1447879876803907589?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि लिबरल लोगों का गिरोह ग्रूमिंग जिहाद (लव जिहाद) को केवल मुसलमानों को टारगेट करने के लिए एक साजिश मानता है, जबकि आए दिन लव जिहाद के मामले सामले आते रहते हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया