‘तुमको पिंचरवाला कहें तो चलेगा’ : शाहरुख खान के ‘इडली-वड़ा’ कहने पर भड़के राम चरण के फैंस, बोले- ये पूरे दक्षित भारत का अपमान

तीनों खान के साथ साउथ स्टार राम चरण (फोटो साभार: हिंदुस्तान टाइम्स)

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के वीआईपी कलाकारों से लेकर विदेशी की जानी-मानी हस्तियाँ आईं थीं। इस कार्यक्रम की कई वीडियोज हर जगह वायरल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो शाहरुख खान और राम चरण की है जिसपर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।

दरअसल, इस वीडियो में शाहरुख खान जिसमें वह नाटू-नाटू गाना बजने पर साउथ के सुपरस्टार राम चरण को बुलाते दिखाई दे रहे हैं। उनके हिसाब से शायद वो मजाकिया लहजे में राम चरण को बुलाते हैं लेकिन ये तरीका नेटिजन्स को पसंद नहीं आया।

शाहरुख खान साउथ हीरो राम चरण को स्टेज पर बुलाने के लिए कहते है- “इडली वड़ा राम चरण कहाँ है तू।” इस वीडियो तो देखने के बाद राम चरण के फैंस इसे उनके हीरो का अपमान बता रहे हैं।

उनका कहना है कि रामचरण जैसे हीरो के लिए शाहरुख खान ऐसे शब्द का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। एक यूजर लिखता है- “मैं शाहरुख का बहुत बड़ा फैन हूँ लेकिन जिस ढंग से उन्होंने राम चरण को बुलाया है वो बहुत ही अपमानजनक है।”

एक यूजर कहता है कि इस वीडियो में क्या दिक्कत है इसके लिए आपको साउथ के हीरो का फैन होना जरूरी नहीं है। ये 2024 है। सबको सब समझ आता है कि क्या चल रहा है।

एक यूजर ने कहा- ये केवल राम चरण का अपमान नहीं बल्कि पूरे दक्षिण भारत का अपमान है। ये बहुत घटिया हरकत है। लोगों को इसे नॉर्मल नहीं कहना चाहिए।

वहीं एक ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि इस मामले पर विवाद न करो क्या वो तब बर्दाश्त कर पाते जब राम चरण बॉलीवुड के शाहरुख खान को पिंचरवाला या करा बिरयानी कहते।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया