Saturday, July 27, 2024
Homeसोशल ट्रेंड'तुमको पिंचरवाला कहें तो चलेगा' : शाहरुख खान के 'इडली-वड़ा' कहने पर भड़के राम...

‘तुमको पिंचरवाला कहें तो चलेगा’ : शाहरुख खान के ‘इडली-वड़ा’ कहने पर भड़के राम चरण के फैंस, बोले- ये पूरे दक्षित भारत का अपमान

अब समस्या क्या है कि इस वीडियो में शाहरुख खान, राम चरण को मजाकिया अंदाज में राम चरण को कहते हैं- "इडली वड़ा राम चरण कहाँ है तू।" जो कि साउथ स्टार के फैंस को पसंद नहीं आता। वो इसे बेहद अपमानजनक ढंग बता रहे हैं।

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के वीआईपी कलाकारों से लेकर विदेशी की जानी-मानी हस्तियाँ आईं थीं। इस कार्यक्रम की कई वीडियोज हर जगह वायरल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो शाहरुख खान और राम चरण की है जिसपर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।

दरअसल, इस वीडियो में शाहरुख खान जिसमें वह नाटू-नाटू गाना बजने पर साउथ के सुपरस्टार राम चरण को बुलाते दिखाई दे रहे हैं। उनके हिसाब से शायद वो मजाकिया लहजे में राम चरण को बुलाते हैं लेकिन ये तरीका नेटिजन्स को पसंद नहीं आया।

शाहरुख खान साउथ हीरो राम चरण को स्टेज पर बुलाने के लिए कहते है- “इडली वड़ा राम चरण कहाँ है तू।” इस वीडियो तो देखने के बाद राम चरण के फैंस इसे उनके हीरो का अपमान बता रहे हैं।

उनका कहना है कि रामचरण जैसे हीरो के लिए शाहरुख खान ऐसे शब्द का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। एक यूजर लिखता है- “मैं शाहरुख का बहुत बड़ा फैन हूँ लेकिन जिस ढंग से उन्होंने राम चरण को बुलाया है वो बहुत ही अपमानजनक है।”

एक यूजर कहता है कि इस वीडियो में क्या दिक्कत है इसके लिए आपको साउथ के हीरो का फैन होना जरूरी नहीं है। ये 2024 है। सबको सब समझ आता है कि क्या चल रहा है।

एक यूजर ने कहा- ये केवल राम चरण का अपमान नहीं बल्कि पूरे दक्षिण भारत का अपमान है। ये बहुत घटिया हरकत है। लोगों को इसे नॉर्मल नहीं कहना चाहिए।

वहीं एक ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि इस मामले पर विवाद न करो क्या वो तब बर्दाश्त कर पाते जब राम चरण बॉलीवुड के शाहरुख खान को पिंचरवाला या करा बिरयानी कहते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एस-400 ‘सुदर्शन’ का दिखा दम: दुश्मनों के हमलावर ‘पैकेज’ का 80% हिस्सा किया साफ, IAF हुई और भी ताकतवर

भारतीय वायुसेना ने अपने एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली का नाम पौराणिक संदर्भ में 'सुदर्शन' रखा है।

पुलिस ने की सिर्फ पूछताछ, गिरफ्तार नहीं: हज पर मुस्लिम महिलाओं के यौन शोषण की आवाज उठाने वाले दीपक शर्मा पर कट्टर इस्लामी फैला...

दीपक शर्मा कहते हैं कि उन्होंने हज पर महिलाओं के साथ होते व्यवहार पर जो ट्वीट किया, वो तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने पुलिस को भी यही बताया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -