राजनीतिक और पेड हैशटैग के बीच गुरुवार (फरवरी 18, 2021) को ट्विटर पर एक अलग ट्रेंडिंग टॉपिक देखने को मिला। गुरुवार दोपहर में ट्विटर पर अचानक से ‘श्वेता’ ट्रेंड करने लगा।
जिज्ञासावश हमने हैशटैग पर क्लिक करके देखा कि मामला क्या है। हैशटैग पर क्लिक करने पर हमें पता चला कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई है, जिसने श्वेता को फेमस कर दिया है। इस रिपोर्ट को लिखने के समय, श्वेता 11 हजार ट्वीट्स के साथ ट्विटर पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही थी।
श्वेता की एक रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। ऐसा लगता है कि यह रिकॉर्डिंग ऑनलाइन क्लास की है, जिसमें कई सारे लोग जुड़े हुए थे। इसमें श्वेता अपने दोस्त को उसके दूसरे करीबी दोस्त के साथ उसकी बातचीत सुना रही थी। मगर इस दौरान श्वेता ने माइक्रोफोन को म्यूट करने की बजाय स्पीकर को म्यूट कर दिया। जिसकी वजह से उसकी सीक्रेट पूरी क्लास ने सुन लिया।
https://twitter.com/memenist_/status/1362275998817947649?ref_src=twsrc%5Etfwइस दौरान श्वेता ने बताया कि कैसे उसके दोस्त ने उसके साथ अपने सभी सीक्रेट को शेयर किया। उसके दोस्त ने बताया कि वह अपनी ‘सेक्स-एडिक्ट गर्लफ्रेंड’ के साथ जब भी बार जाता था, वह करता था और उसने ऐसा ‘कई बार किया’ है। वह बताती है कि कैसे उसका दोस्त कभी-कभी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पजेसिव हो जाता है।
श्वेता कहती है, “वह उस लड़की को पागलों की तरह प्यार करता है। वह लड़की सिर्फ मेरा इस्तेमाल कर रही थी और मुझे पता भी नहीं था। वह उसके बारे में इतना पागल था कि वह सेक्स-एडिक्ट थी। वह उससे आकर्षित था, इसलिए उसने यह भी किया।”
इसके बाद वह कहती है कि उसके दोस्त ने स्वीकार किया कि वह उस लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए भी झुका हुआ था। वह हर बार मिलने पर ‘ऐसा करते थे’।
चूँकि श्वेता ने अपना स्पीकर ऑफ कर दिया था। इसलिए वह मीटिंग में शामिल अन्य लोगों द्वारा बोली जा रही बातें नहीं सुन पा रही थी। मीटिंग में शामिल अन्य लोग बार-बार बोल रहे थे, श्वेता, तुम्हारा माइक ऑन है, श्वेता…श्वेता… अब तुम्हारा सीक्रेट 111 लोगों को पता चल गया है।
इस ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही नेटिजन्स ने मजेदार मीम्स बनाने शुरू कर दिए। जिसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ‘श्वेता’ ट्रेंड करने लगा।
https://twitter.com/Just_said_it/status/1362305657265864715?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/CutestFunniest/status/1362276287532859394?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/Adnanana_batman/status/1362294512316346370?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/mrkaranarya/status/1362299308234604545?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/tweet_of_fanta/status/1362308151467409410?ref_src=twsrc%5Etfwइससे पहले कि श्वेता को कुछ पता चलता, वह ट्विटर पर स्टार बन गई।