सैफ अली खान ने खुद को बताया नेपोटिज्म का शिकार: सोशल मीडिया पर लोगों ने जम कर उड़ाई खिल्ली, मिम्स की बौछार

सैफ अली खान ने खुद को बताया भाई-भतीजावाद का शिकार,, जमकर हुए ट्रोल (फ़ाइल फ़ोटो)

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगौर और दिवगंत एक्टर मंसूर अली पटौदी के बेटे सैफ अली खान ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में खुद को नेपोटिज्म का शिकार बताया था। नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान के इस बयान पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने जम कर मजे लिए हैं। यहाँ तक कि कई यूज़र्स तरह-तरह से मीम्स बना कर उन्हें ट्रोल कर रहें है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुइसाइड के बाद नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद को लेकर लोगों ने कई बड़े फ़िल्मी सितारों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं कुछ सेलेब्रिटीज़ ने खुल कर इस मुद्दे पर अपनी बात भी रखी है। मगर सैफ अली खान जिन्होंने गरीबी, मजबूरी, सैक्रिफाइस जैसे शब्दों को सिर्फ अपनी जिंदगी में सुना भर होगा उनके द्वारा खुद को नेपोटिज्म का शिकार बताना लोगों को रास नहीं आया।

यही वजह रही कि उनके ऐसा कहते ही सोशल मीडिया यूजर ने अपने ही अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जिसका लब्बोलुआब उनके इस कथन का माखौल उड़ाना ही है। आप नीचे दिए गए कई प्रतिक्रियाओं पर नजर डालिए माजरा समझ आ जाएगा।

https://twitter.com/NewIndianXpress/status/1278180013364277256?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/NewIndianXpress/status/1278313151927160833?ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल, सैफ ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि “नेपोटिज्म एक ऐसी चीज है जिसका शिकार मैं खुद भी हो चुका हूँ। मैं यहाँ किसी का नाम नहीं लूँगा, लेकिन एक बार किसी के पिता ने फोन कर कहा था कि सैफ को इस फिल्म में मत लो, फिल्म में इसे लो। यह सब कुछ होता है और यह मेरे साथ भी हो चुका है।”

उनके इस बयान पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि उन्हें शायद नेपोटिज्म का मतलब भी पता नहीं है, कोई उन्हें इसका मतलब समझाओ।”

https://twitter.com/Samcasm7/status/1278567104891871233?ref_src=twsrc%5Etfw

सैफ के बयान को लेकर ट्विटर पर वायरल हो रहें मीम्स, जिसे हमने आपकी सुविधा के लिए यहाँ प्रस्तुत किया है।

सैफ अली खान पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या ये मजाक चल रहा है।

https://twitter.com/jeena_mansi/status/1278596094998360065?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं जनियस अभी नाम के यूजर ने सैफ के बयान का मजाक बनाते हुए इसकी तुलना अरविंद केजरीवाल, राहुल गाँधी, सोनम कूपर और एनडीटीवी से भी कर दी।

https://twitter.com/iamgeniusabhi/status/1278610361910849537?ref_src=twsrc%5Etfw

एक यूजर ने तो एक मीम्स के जरिए उनके नवाबों की जिंदगी के बारे में बताते हुए यह भी कह दिया कि इनके हाथ में सोने का कटोरा भी दे दो फिर भी ये भीख माँगेंगे।

https://twitter.com/vinamracircuit/status/1278563619467223042?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, करण जौहर की फ़ोटो का इस्तेमाल करते हुए, परीक्षित सिंह नाम के एक यूजर ने सैफ और करण दोनों पर निशाना साधा।

https://twitter.com/Im_pratihar07/status/1278601688354394114?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रिंसी नाम से एक यूजर ने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ फ़िल्म में सैफ की एक्टिंग को बकवास बताते हुए कहा कि यह फ़िल्म सैफ को सिर्फ नेपोटिज्म के चक्कर में ही मिली थी।

https://twitter.com/engineer_guruji/status/1278590681540292608?ref_src=twsrc%5Etfw

और भी कई यूज़र्स ने बाकायदा एक से बढ़कर एक मिम्स सैफ के बयान पर बनाएँ हैं।

https://twitter.com/SouvikNag_tatai/status/1278555885359398917?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/DegreeWaleBabu/status/1278645223019524096?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ParmarNandika/status/1278613376453578753?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/engineer_guruji/status/1278590681540292608?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/khushbookadri/status/1278561320942485504?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/mrkaranarya/status/1278582931586347008?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह के आत्महत्या ने लोगों के मन में गहरा प्रभाव छोड़ा है। वहीं उनकी मौत ने फ़िल्मी दुनिया में पर्दे के पीछे स्ट्रगल कर रहे छोटे शहर से आए एक्टर्स की जिंदगी को सामने ला दिया है। जिसके चलते बॉलीवुड में प्रचलित नेपोटिज्म, खेमेबाजी और बुलिंग पर जोरों से चर्चाएँ हो रहीं हैं।

करण जौहर, महेश भट्ट, सलमान खान और अब सैफ के साथ कई स्टार किड्स जैसे सारा अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, सोनम कपूर जैसे कई फ़िल्मी सितारें इस वक़्त निशाने पर है। लोग एक तरफ सुशांत की मौत पर सीबीआई जाँच की माँग कर रहे। तो वहीं नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे सेलेब्रिटीज़ का बहिष्कार भी कर रहें है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया