हिंदू लड़की से मोबाइल नंबर माँग रहा था अख्तर अंसारी, भाई नीरज ने किया विरोध तो रॉड से कर दिया हमला: अरमान-अफजल सहित 6 ने घोंपा छूरा

झारखंड के गिरडीह में नीरज राणा नाम को 6 मुस्लिम युवकों ने घोंपा चाकू (प्रतीकात्मक चित्र- istockphoto.com)

झारखंड के गिरडीह में सोमवार (15 अप्रैल 2024) को अख्तर अंसारी, अरमान, शाहिद, वारिस, अफजल और आंसूफ अंसारी ने नीरज नाम के एक युवक को चाकू मार दिया। आरोप है कि अख्तर अंसारी उसकी बहन से मोबाइल नंबर माँग रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही नीरज पहुँचा और आरोपितों ने उसे चाकू मार दी। नीरज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अरमान सहित दो हमलावर को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गिरडीह जिले के थाना क्षेत्र धनवार की है। यहाँ के गाँव गोरहंद में सोमवार की शाम लगभग 5 बजे एक हिन्दू लड़की डैम से पानी भरने गई थी। डैम के पास उसी गाँव का अख्तर अंसारी भी मौजूद था। उसने लड़की से उसका मोबाइल नंबर माँगने लगा। लड़की ने अख्तर को अनसुना कर दिया और अपने घर आकर पूरी बात बताई।

अपनी बहन की बात सुनकर नीरज गुस्सा हो गया और डैम की तरह गया, जहाँ अख्तर अंसारी था। नीरज रास्ते में ही अख्तर अंसारी मिल गया। नीरज ने अख्तर से उसकी बहन का नंबर माँगने को लेकर सवाल किया। इस बात को लेकर नीरज और अख्तर में बहस हो गई। बात तू-तू, मैं-मैं पर आई तो आसपास से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर के दोनों को अलग किया।

थोड़ी देर बाद नीरज डैम के पास फिर से शौच के लिए गया। यहाँ अख्तर अंसारी पहले से घात लगाए बैठा था। उसके साथ आंसूफ अंसारी, वारिस, अरमान, अफ़ज़ल और शाहिद भी पहले से ही मौजूद थे। इन सभी ने मिलकर पहले नीरज को बेरहमी से मारा। हमला लोहे की रॉड से किया गया, जिसमें नीरज का सिर फट गया। आरोपितों ने नीरज के पेट और पीठ में चाकू घोंप दी।

इसके बाद हमलावर 18 साल के नीरज को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने नीरज को गिरडीह के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर देखकर नीरज को धनबाद रेफर कर दिया गया है। मामला दो समुदायों के बीच की होने की वजह से गाँव में तनाव फ़ैल गया है, जिसको देखते हुए वहाँ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

धनवार थाना प्रभारी पुलिस नंदू कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मामले कमें दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार हमलावरों में अरमान अंसारी भी शामिल है। बाकी हमलावर घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने फरार हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया