प्रियंका के ‘जय हिंद’ से Pak को मिर्ची, UNICEF Ambassador पद से हटाने की मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना की तरफ से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश ने सेना को सलाम किया और साथ ही बधाई भी दी। इस मामले में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। वो भी खुलकर सेना को बधाई देते दिखे। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इंडियन एयरफोर्स की बहादुरी को सलाम करते हुए एक ट्वीट किया। प्रियंका ने इस ट्वीट में तिरंगे का इमोजी बनाते हुए “जय हिंद” लिखा था।

https://twitter.com/priyankachopra/status/1100454040364707840?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका का ये ट्वीट पाकिस्तान को रास नहीं आया। जिसके बाद पाकिस्तान ने अभिनेत्री के खिलाफ ऑनलाइन याचिका दायर करते हुए उन्हें यूनीसेफ के गुडविल एंबेसडर पद से हटाने की माँग की है। पाकिस्तान द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि दो देशों के बीच अगर न्यूक्लियर वॉर होती है तो इससे सिर्फ और सिर्फ त्रासदी ही होगी। यूनीसेफ की ब्रैंड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका चोपड़ा को इंडियन एयर फोर्स के फेवर में ट्वीट नहीं करना चाहिए था। अभिनेत्री को शांति और निष्पक्षता का परिचय देने की ज़रूरत थी। उनके द्वारा किया गया ट्वीट एक यूनीसेफ की ब्रैंड एंबेसडर होने के नाते गलत है और वो यह पद डिजर्व नहीं करती है।

बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान में एक पेटीशन भी साइन करवाई जा रही है कि प्रियंका शांति को नहीं बल्कि युद्ध को प्रमोट करती हैं, इसलिए उन्हें इस पद से हटा दिया जाए। जिसमें अब तक दो हजार लोगों ने साइन भी कर दिया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि प्रियंका इस पर क्या जवाब देती है? क्योंकि यूनीसेफ की ब्रैेंड एंबेसडर होने से पहले वो एक भारतीय हैं और भारतीय होने के नाते उन्होंने अपनी सेना के पराक्रम को सलाम किया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया