बात नहीं कर रही थी नाबालिग हिन्दू छात्रा, इसीलिए अमानत अली ने मार दी गोली: दिल्ली पुलिस ने दबोचा, पिता बोले – बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

संगम विहार में नाबालिग हिन्दू छात्रा को गोली मारने वाला अमानत अली गिरफ्तार (फोटो साभार: ANI/आज तक)

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (25 अगस्त, 2022) को दिल्ली के संगम विहार में एक छात्रा की गोली मार कर हत्या करने का प्रयास करने वाले अमानत अली को गुरुवार (1 सितंबर, 2022) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता नाबालिग है। अमानत अली सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में थे और पिछले 4-5 महीनों से उसका पीछा कर रहा था। दुमका में शाहरुख़ द्वारा अंकिता को जलाए जाने की खबर के बीच दिल्ली से ये घटना सामने आई थी।

साउथ दिल्ली की DCP बेनिता मैरी जयकर ने ANI को बताया, “25 अगस्त को 16 वर्षीय बच्ची को संगम विहार इलाके में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने बताया 3 अभियुक्त हैं, जिनमें से एक अमानत अली है। बच्ची पिछले 2 साल से अमानत को जानती थी, कुछ समय पहले उनकी बातचीत बंद हो गई थी। स्थानीय सूत्रों और CCTV से पता चला कि बाकी के दो अभियुक्त बॉबी और पवन हैं।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तलाश कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले अमानत अली का कहना है कि वह उस बच्ची से प्रेम करता था। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद हुए हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना के वक्त लोग वीडियो बना रहे थे और उनकी बेटी को बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि बच्ची इतनी डरी हुई है की किसी का हॉर्न भी बजता है तो चौंक कर उठ जाती है।

लड़की के कंधे में गोली लगी है। पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी को गोली लगी थी और वो रो रही थी, उनकी पत्नी चीख रही थीं, तब कोई मदद के लिए नहीं आया और सब वीडियो बनाते रहे। उन्होंने अमानत अली मोहल्ला का आवारा लड़का है। इंस्टाग्राम से और फिर स्कूल जाते वक्त लड़की का पीछा करता था। अमानत अली की शिकायत भी पुलिस में दी गई थी। लड़की स्कूल भी नहीं जा पा रही थी। शाम साढ़े 3 बजे उसने पीड़िता को गोली मार दी।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया