Friday, March 29, 2024
Homeदेश-समाजबात नहीं कर रही थी नाबालिग हिन्दू छात्रा, इसीलिए अमानत अली ने मार दी...

बात नहीं कर रही थी नाबालिग हिन्दू छात्रा, इसीलिए अमानत अली ने मार दी गोली: दिल्ली पुलिस ने दबोचा, पिता बोले – बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना के वक्त लोग वीडियो बना रहे थे और उनकी बेटी को बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि बच्ची इतनी डरी हुई है की किसी का हॉर्न भी बजता है तो चौंक कर उठ जाती है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (25 अगस्त, 2022) को दिल्ली के संगम विहार में एक छात्रा की गोली मार कर हत्या करने का प्रयास करने वाले अमानत अली को गुरुवार (1 सितंबर, 2022) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता नाबालिग है। अमानत अली सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में थे और पिछले 4-5 महीनों से उसका पीछा कर रहा था। दुमका में शाहरुख़ द्वारा अंकिता को जलाए जाने की खबर के बीच दिल्ली से ये घटना सामने आई थी।

साउथ दिल्ली की DCP बेनिता मैरी जयकर ने ANI को बताया, “25 अगस्त को 16 वर्षीय बच्ची को संगम विहार इलाके में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने बताया 3 अभियुक्त हैं, जिनमें से एक अमानत अली है। बच्ची पिछले 2 साल से अमानत को जानती थी, कुछ समय पहले उनकी बातचीत बंद हो गई थी। स्थानीय सूत्रों और CCTV से पता चला कि बाकी के दो अभियुक्त बॉबी और पवन हैं।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तलाश कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले अमानत अली का कहना है कि वह उस बच्ची से प्रेम करता था। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद हुए हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना के वक्त लोग वीडियो बना रहे थे और उनकी बेटी को बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि बच्ची इतनी डरी हुई है की किसी का हॉर्न भी बजता है तो चौंक कर उठ जाती है।

लड़की के कंधे में गोली लगी है। पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी को गोली लगी थी और वो रो रही थी, उनकी पत्नी चीख रही थीं, तब कोई मदद के लिए नहीं आया और सब वीडियो बनाते रहे। उन्होंने अमानत अली मोहल्ला का आवारा लड़का है। इंस्टाग्राम से और फिर स्कूल जाते वक्त लड़की का पीछा करता था। अमानत अली की शिकायत भी पुलिस में दी गई थी। लड़की स्कूल भी नहीं जा पा रही थी। शाम साढ़े 3 बजे उसने पीड़िता को गोली मार दी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वास्थ्य कारणों से फैसला: 83 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में...

1951 में उन्हें जनसंघ ने राजस्थान में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी और 6 वर्षों तक घूम-घूम कर उन्होंने जनता से संवाद बनाया। 1967 में दिल्ली महानगरपालिका परिषद का अध्यक्ष बने।

संदेशखाली की जो बनीं आवाज, उनका बैंक डिटेल से लेकर फोन नंबर तक सब किया लीक: NCW से रेखा पात्रा ने की TMC नेता...

बशीरहाट से भाजपा की प्रत्याशी रेखा पात्रा ने टीएमसी नेता के विरुद्ध महिला आयोग में निजता के हनन के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
418,000SubscribersSubscribe