50 साल का असलम खान बन गया पुलिस अधिकारी संजय, नाबालिग हिंदू लड़की से कर रहा था शादी; वरमाला के बाद पोल खुली तो भागा

पुलिसवाला संजय बन नाबालिग हिंदू से शादी करने पहुँचा था असलम (फोटो साभार: दैनिक जागरण)

झारखंड के बोकारो से लव जिहाद (Bokaro Love Jihad) का मामला सामने आया है। आरोपित असलम खान पहचान बदलकर एक नाबालिग हिंदू लड़की से शादी कर रहा था। वरमाला के बाद पोल खुलते ही वह फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया है कि खुद को संजय कसेरा बताने वाले असलम ने झाँसे में लेकर उन्हें बंधक बना रखा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक असलम उर्फ फिरोज धनबाद के भूली का रहने वाला है। वह पीड़ित हिन्दू परिवार के करीब संजय बनकर आया था। जानकारी के मुताबिक लड़की के घरवाले कुछ महीने पहले लोन के लिए बैंक गए थे। यहीं असलम उन्हें मिला था। उसने अपना नाम संजय कसेरा बताया। पीड़ित परिवार भी कसेरा है। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए लोन दिलाने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद वह लोन के बहाने पीड़ित परिवार के घर आने जाने लगा। उनसे करीबी बढ़ाई। कुछ दिन बाद वह पुलिस की वर्दी में आने लगा और कहा कि अब वह पुलिस अधिकारी बन गया। घर दिलाने की बात कहकर पीड़ित परिवार को एक मकान में ले गया और कथित तौर पर बंधक बना लिया। उनकी नाबालिग बेटी से शादी की इच्छा जाहिर की। गरीबी की वजह से परिवार एक अधेड़ से अपनी बेटी की शादी करने को तैयार हो गया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपित ने शादी का पूरा खर्च स्वयं उठाने की बात भी कही थी। बुधवार (7 दिसंबर, 2022) को असलम बारात लेकर नाबालिग हिंदू लड़की से शादी करने पहुँचा। लेकिन वरमाला के बाद पंडाल बनाने वाले एक मजदूर ने उसे पहचान लिया। उसने बताया कि यह असलम है और कुछ साल पहले उसके साथ जेल में बंद था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देखते ही असलम फरार हो गया।

मौके पर पहुँची पुलिस ने जब अधेड़ दूल्हे की तस्वीर देखी तो सच्चाई सबके सामने आ गई। पुलिस ने जानकारी दी कि यह शख्स संजय कसेरा[ बल्कि असलम है। पुलिस ने असलम की अल्टो कार को जब्त किया है। इसमें से पुलिस की नकली वर्दी, चिड़ीमार बंदूक सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपित असलम पहले भी चास थाना क्षेत्र के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है। वह इसी तरह झाँसा देकर गरीब हिन्दू परिवार की लड़कियों को फँसाने का काम करता है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। लड़की के नाबालिग होने के कारण उसके घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया