JNU हिंसा में नाम घसीटे जाने पर कोमल शर्मा ने की न्यूज़ चैनल के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत

JNU में हुई हिंसा में DU की छात्रा कोमल शर्मा का नाम घसीटे जाने पर आज उन्होंने NCW से संपर्क किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा कोमल शर्मा ने एक न्यूज़ चैनल के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज करवाई है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में गत 5 जनवरी को हुई हिंसा में DU की छात्रा कोमल शर्मा का नाम घसीटे जाने पर आज उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क किया है।

कोमल शर्मा का आरोप है कि JNU में हुए हमले को लेकर चैनल ने उन्हें कथित तौर पर एक आरोपित के रूप में पेश करके बदनाम किया है। इसके साथ ही कोमल ने मीडिया संस्थानों और दिल्ली पुलिस को भी पत्र लिखकर इस मामले में ध्यान रखने को कहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग की एक अधिकारी ने बताया कि कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत की है कि जेएनयू में 5 जनवरी की हिंसा के मामले में उनका नाम गलत तरीके से शामिल किया गया है और संबंधित न्यूज़ चैनल ने इस पर प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण के लिए उनसे संपर्क भी नहीं किया।

https://twitter.com/ANI/status/1217313521752367104?ref_src=twsrc%5Etfw

जेएनयू हिंसा में चेक शर्ट में दिखी लड़की को कहा जा रहा था कि वह DU में पढ़ने वाली कोमल शर्मा हैं। यही वजह है कि कोमल को राष्ट्रीय महिला आयोग के पास जाना पड़ा। हालाँकि, कोमल शर्मा का नाम मीडिया में आने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा भी लिया गया था। कहा गया था कि दिल्ली पुलिस ने भी मीडिया खबरों के आधार पर कोमल शर्मा को तलाश रही है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया