‘लव जिहादियों’ के झाँसे में नहीं आई नाबालिग हिन्दू छात्रा तो किडनैप कर नेपाल में बेच दिया, बारी-बारी से 4 मुस्लिम युवकों ने किया रेप

कुशीनगर में नाबालिग हिन्दू छात्रा को 'लव जिहादियों' ने जिस्मफरोशी नेटवर्क को बेचा (फोटो साभार: ABP News/शैलेन्द्र गुप्ता)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ‘लव जिहाद’ की घटना सामने आई है। यहाँ इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली एक छात्रा को फँसाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वो जाल में नहीं फँसी तो चाकू के बल पर उसका अपहरण कर लिया गया। ‘लव जिहाद’ गिरोह के चंगुल में फँसी छात्रा का एक आरोपित ने बलात्कार किया और दूसरे ने इसका वीडियो शूट कर लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। कहा जाने लगा कि वो इस्लाम अपना कर मुस्लिम बन जाए।

जब उसने इस्लाम अपनाने से इनकार कर दिया तो व्हाट्सएप्प के माध्यम से उसे धमकी दी गई कि उसके शरीर के 36 टुकड़े कर दिए जाएँगे और उसके परिवार को भी मार डाला जाएगा। शारीरिक और मानसिक शोषण के कारण छात्रा को स्कूल जाना छोड़ना पड़ा। इसके बावजूद धमकियाँ मिलनी बंद नहीं हुई। शनिवार (1 जुलाई, 2023) को 4 मुस्लिम युवकों ने उसे नशीला पदरश सुँघाया और उसे नेपाल ले गए। वहाँ चारों ने बारी-बारी से उसका बलात्कार किया।

जब लड़की फिर भी मुस्लिम बनने को राजी नहीं हुई तो उसे मानव तस्करी गिरोह को बेच दिया गया। वहाँ उसे यातनाएँ दी जाने लगी। गैंग में फँसी एक दूसरी लड़की ने उसे भागने में मदद की। किसी तरह छात्रा ने उनके चंगुल से निकल सोनौली सीमा पर पहुँच कर घर वालों को फोन किया। वो घर पहुँचने में कामयाब रही। जिस नेपाली महिला को इस लड़की को बेचा गया था, वो गिरोह की परिचित थी और लड़कियों ने जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी। हाटा नगर की पीड़िता इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ कम्प्यूटर भी सीख रही थी।

उसे भूखे-प्यासे कैद में रखा गया था। इसकी घटना की शुरुआत तब हुई, जब अरमान खान नामक युवक नाबालिग हिन्दू छात्र के पीछे पड़ गया। कई दिनों तक लालच देने के बावजूद वो झाँसे में नहीं आई और उसे पता चला कि सरमन मुस्लिम है तो उसने दूरी बना ली। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय भाजपा विधायक मोहन वर्मा ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। जहाँ पीड़ित परिवार का घर है, वहाँ मुस्लिम बहुतायत में हैं। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया