तलाकशुदा महिला 3 बार ‘लव जिहाद’ का शिकार: जुबैर, साजिद और वसीम अकरम ने ‘हिन्दू’ बन किया रेप

उज्जैन में महिला के साथ वसीम ने विकास बन कर किया धोखा (फोटो साभार: आज तक)

मध्य प्रदेश के उज्जैन से ‘ग्रूमिंग जिहाद (लव जिहाद)’ का नया मामला सामने आया है। एक युवक ने नाम बदल कर तलाकशुदा महिला को फाँसा और 2 वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। उसने छद्म हिन्दू नाम के साथ दोस्ती की और फिर उसके साथ संबंध बनाए। युवक का असली नाम वसीम अकरम था, लेकिन उसने विकास नाम के साथ महिला को धोखा दिया। उसके ड्राइविंग लाइसेंस से उसका असली राज खुला।

महिला ने जब कागजात में उसका नाम वसीम देखा तो उसका माथा ठनका और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने खुद को नागदा का रहने वाला विकास बताया था। वो महिला को लेकर मंदिर भी जाता था, लेकिन बाहर ही खड़ा रहता था। पूछने पर बताता था कि वो नास्तिक है। उसका पर्स खँगालने पर पीड़िता को उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिल और राज खुल गया। महिला ने बताया कि उसके घर के सामने जया नाम की महिला रहती थी, जिसने उसे वसीम से मिलवाया था।

‘आज तक’ की खबर के अनुसार, उसने खुद को राजपूत जाति का बता रखा था। उज्जैन के एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला थाने के अंतर्गत एक पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है और उसने यह आरोप लगाया है कि एक युवक ने नाम बदलकर उसके साथ दोस्ती की और उसके बाद उसके साथ गलत काम किया। उन्होंने बताया कि दोनों लगभग 2 साल संपर्क में थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाने के अंतर्गत FIR दर्ज की गई है।

पुलिस अभी भी आरोपित की तलाश में लगी हुई है। ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत करते हुए पीड़िता ने बताया कि उसे इससे पहले भी 2 बार ‘लव जिहाद’ वाला धोखा मिल चुका है। 2016 में OLX पर कार खरीदने के क्रम में वो कादरपुरा कमरी मार्ग निवासी जुबैर के संपर्क में आई। जुबैर के कहने पर उसने उसके कार बेचने के धंधे में पैसा भी लगाया। बाद में उसने भी शादी का झाँसा देकर रेप किया। शिकायत दर्ज होने पर उसकी गिरफ़्तारी हुई, लेकिन फिलहाल वो जमानत पर बाहर है।

इसके बाद बिलोटीपुरा में रहने वाले साजिद से उसकी मुलाकात हुई। महिला को मकान खरीदना था और साजिद इसी किस्म का बिजनेस करता था। आरोप है कि वो खुद को हिन्दू बताता था और पीड़ित के घर पर आता-जाता था। इसी क्रम में उसने ढाई लाख रुपए और पाँच लाख के गहने भी हड़प लिए। उसके खिलाफ भी रेप का केस दर्ज कराया गया, लेकिन वो भी फिलहाल फरार ही चल रहा है।

https://twitter.com/Live_Hindustan/status/1340254601061171200?ref_src=twsrc%5Etfw

पीड़ित की शादी 2004 में हुई थी। तीन साल तक पति के साथ उसके संबंध अच्छे थे। दो बच्चे भी हुए। वो उज्जैन के मुनि नगर में एक किराए के मकान में रहती थी। उसने बताया कि वो खासी भोली है, इसीलिए लोग उसका फायदा उठा लेते हैं। जब पति के साथ संबंध बिगड़ने लगे तो वो किराए के मकान में रहने लगी। पुलिस ने बताया है कि आरोपित वसीम अकरम को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कड़े शब्दों में कह चुके हैं, “मैं मध्य प्रदेश की धरती पर ‘लव जिहाद’ किसी भी कीमत पर नहीं चलने दूँगा। उसके लिए हम कानून बना रहे हैं। यह देश को तोड़ने का षड्यंत्र है, इसे किसी भी कीमत पर हम कामयाब नहीं होने देंगे।” उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी धर्म परिवर्तन से जुड़ा अध्यादेश पारित किया था, जिसके तहत कई जिलों में कार्रवाई भी हुई है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया