मेरठ में पुलिस पर पथराव करने वाला निकला कोरोना पॉजीटिव, संपर्क में आने वाले 5 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारंंटाइन

मेरठ में पुलिस पर पथराव करने वाले निकला कोरोना पॉजीटिव (साभार- हिंदुस्तान)

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। उधर मेरठ में पुलिस पर पथराव करने वाले एक युवक को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इसके बाद मेरठ जिला प्रशासन ने जली कोठी इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करके पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं आरोपित के संपर्क में आने वाले पाँच पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटाइन कराया गया है। साथ ही जिले के दो थानों को भी जिला प्रशासन ने सेनेटाइज कराया है।

https://twitter.com/adityatiwaree/status/1248882011088941057?ref_src=twsrc%5Etfw

जानकारी के मुताबिक मेरठ में शनिवार को पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के जली कोठी को सील कराने के लिए पहुँची थी। इस बीच लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव करना शुरू का दिया था। इस दौरान हुए पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट और एक दरोगा घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मस्जिद के मुतवल्ली समेत आठ लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की थी।

इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही इनके सैंपल जाँच के लिए भेज दिए थे। मंगलवार को आई जाँच रिपोर्ट में सामने आया कि इनमें से ही एक शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेरठ पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक आरोपित के संपर्क में आने वाले पाँच पुलिस कर्मियों को तत्काल क्वारंटाईन करा दिया गया है।

इसके बाद पुलिस ने थाना देहली गेट और सदर बाजार के जिस हवालात में इन आरोपितों को बंद किया था, उन्हें पूरी तरह से सैनेटाइज कराया गया है। इसके बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है। इसी के साथ मेरठ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 58 हो गई है। साथ ही अब इस मामले के आने के बाद मेरठ में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली मरकज से निकले जमातियों को खोजने के लिए लगातार उत्तर प्रदेश की मस्जिदों में छापेमारी की जा रही है। साथ ही योगी सरकार जमातियों से अपील कर रही है कि वह सामने आकर अपनी जाँच कराएँ।

https://twitter.com/adityatiwaree/status/1248882011088941057?ref_src=twsrc%5Etfw
ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया