भारी पड़ा पहली पत्नी का इंस्टाग्राम रील देखना, दूसरी बीवी ने ब्लेड से काट डाला गुप्तांग: अस्पताल में पति

दूसरी पत्नी ने काट डाला पति का गुप्तांग, देख रहा था पहली पत्नी का इंस्टाग्राम रील (प्रतीकात्मक चित्र साभार: Bing AI)

आंध्र प्रदेश में एक महिला द्वारा अपने पति का गुप्ताँग काटने की खबर है। महिला अपने पति की दूसरी बीवी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति द्वारा पहली बीवी का इंस्टाग्राम पर बनाया गया रील देखने से नाराज थी। गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नंदीगामा के पास चंदरलापाडु मंडल का है। यहाँ का रहने वाला कोटा आनंद बाबू 5 साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गया था। आनंद बाबू ने वरम्मा नाम की महिला से दूसरी शादी की और पिछले 5 माह से मुप्पल्ला में रह रहा था। घटना के दिन शुक्रवार को आनंद बाबू घर में अपनी पूर्व पत्नी की इंस्टाग्राम पर बनाई रील देख रहा था। यह हरकत उनकी दूसरी बीवी वरम्मा को नागवार गुजरी। बताया जा रहा है कि इस बात को ले कर पति-पत्नी में खूब झगड़ा हुआ।

पीड़ित पति का आरोप है कि उनकी बीवी ने ब्लेड ने उनके गुप्तांग पर वार किया। इस हमले की वजह से आनंद बाबू के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित पति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ काफी खून बहने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है। आरोपित वरम्मा का कहना है कि उनका अपने पति के गुप्तांग पर हमले का कोई इरादा नहीं था और ये घटना गलती से हुई। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बताते चलें कि बीवी द्वारा अपने पति का गुप्ताँग काटने का यह पहला मामला नहीं है। इस से पहले भी नवंबर 2022 में, राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला ने मामूली लड़ाई के बाद अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। इसके अलावा अक्टूबर 2022 में ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 33 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान अपने पति के गुप्तांग को काट कर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया