BJP उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं को मार-मार कर किया लहूलुहान: आंध्र में जगन रेड्डी का ‘बंगाल मॉडल’

आंध्र प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं पर सत्ताधारी पार्टी के गुंडे ने किया हमला

आंध्र प्रदेश में भी अब पश्चिम बंगाल की तरह ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू हो गए हैं। बंगाल की तरह यहाँ भी सत्ताधारी पार्टी के गुंडे ही ये सब कर रहे हैं। चुनाव में नॉमिनेशन करने जा रहे भाजपा उम्मीदवार पर हमला कर के लहूलुहान कर दिया गया। नॉमिनेशन में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर सत्ताधारी वाईएसआर कॉन्ग्रेस पार्टी के गुंडों ने हमला किया। ताज़ा घटना चित्तूर जिले के पुलिचेलारा मंडलम क्षेत्र की है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पार्टी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी के शीशे भी फोड़ डाले।

भाजपा आंध्र प्रदेश ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से भाजपा उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं पर हमले की जानकारी दी। संलग्न किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद वो अपना दर्द बयाँ कर रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो के साथ कई पत्रकारों को भी टैग किया:

https://twitter.com/BJP4Andhra/status/1237650530509283328?ref_src=twsrc%5Etfw

हाल ही में पश्चिम बंगाल में भी एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया था। ममता बनर्जी की पार्टी के गुंडों द्वारा अब तक कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी हैं। केरल में ऐसे ही वामपंथियों द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी हैं, जिन्हें ईसाई मिशनरियों व क्रिस्चियन सम्बन्धी योजनाओं को लागू व प्रमोट करने के लिए जाना जाता है। यह भी कहा जा रहा है कि राज्य में मंदिरों के बोर्डों में भी जगन रेड्डी अपने लोगों को बिठा रहे हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया