‘अरेस्ट करने को पुलिस टीम भेज दी है’ – असम को भारत से काटने वाले ‘इमाम’ पर अलीगढ़ SSP का आदेश

शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा

शरजील इमाम द्वारा भारत को तोड़ने और असम को भारत से अलग कर देने की बात करने वाले शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ बयान देने के आरोप में शरजील इमाम के खिलाफ असम और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में FIR दर्ज की गई है।

अलीगढ़ के SSP आकाश कुल्हारी के अनुसार, शरजील के खिलाफ IPC की धारा 124ए, 153ए, 153बी और 505 (2) के अंतर्गत FIR दर्ज की जा चुकी है और उनकी टीम जल्द ही शरजील को गिरफ्तार करेगी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1221040160940281857?ref_src=twsrc%5Etfw

अलीगढ़ एसएसपी ने कहा है कि शाहीन बाग़ में CAA विरोधी गतिविधियों के मास्टरमाइंड और JNU के छात्र शरजील इमाम ने 16 जनवरी, 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में देश विरोधी बयान दिए थे। एसएसपी ने बताया कि शरजील इमाम के खिलाफ वीडियो के आधार पर केस फ़ाइल किया गया है। और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल भेज दिया गया है। इस मामले में हिंदू संगठन ने मुकदमा दर्ज करने के लिए अलीगढ़ सिविल साइन थाने में शिकायत दी थी।

‘हम असम को हिंदुस्तान से परमानेंटली काट देंगे’ – शाहीन बाग के ‘मास्टरमाइंड’ की खुलेआम धमकी, वीडियो Viral

सबसे बड़ा फासिस्ट था गाँधी, संविधान और कोर्ट मुस्लिमों का दुश्मन: शाहीन बाग़ का सपोला शरजील

जिसने दी असम को हिंदुस्तान से काटने की धमकी, उस ‘इमाम’ के खिलाफ दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया