Wednesday, April 24, 2024
Homeदेश-समाजजिसने दी असम को हिंदुस्तान से काटने की धमकी, उस 'इमाम' के खिलाफ दर्ज...

जिसने दी असम को हिंदुस्तान से काटने की धमकी, उस ‘इमाम’ के खिलाफ दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा

असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने शरजील के इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया है।

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक वीडियो सामने आया। जिसमें शरजील इमाम नाम का शख्स असम को हिन्दुस्तान से परमानेंटली काटकर हटा देने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। अब असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शरजील के बयान को देशद्रोही बयान बताया है।  

असम के मंत्री ने कहा कि शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मास्टरमाइंड शरजील ने कहा कि असम को भारत से काट दिया जाना चाहिए। हिमांत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने शरजील के इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि शरजील ने वीडियो में कहा था, “असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है। असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी ये हमारी बात सुनेंगे। असम में मुस्लिमों का क्या हाल है, आपको पता है क्या? CAA-NRC लागू हो चुका है वहाँ। डिटेंशन कैंप में लोग डाले जा रहे हैं और वहाँ तो खैर कत्ले-आम चल रहा है। 6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहाँ, हिंदु हो या मुस्लिम। अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा फौज के लिए और जो भी जितना भी सप्लाई जा रहा है बंद करो उसे। बंद कर सकते हैं हम उसे, क्योंकि चिकन नेक जो इलाका है, वह मुस्लिम बहुल इलाका है।”

उसने कहा था, “हम नॉर्थ ईस्ट और हिंदुस्तान को परमानेंटली काट कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो कम से कम एक-आध महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से काट ही सकते हैं। मतलब इतना मवाद डालो पटरियों पर, रोड पर कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएँ एयरफोर्स से।” इस दौरान इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते भी लगाए गए थे।

यूजर्स ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बयान बताया था और साथ ही कहा था कि अब देश की जनता को भी चाहिए कि ऐसे लोगों की पहचान कर इन पर ऐसा प्रहार करें कि ये या तो देश छोड़कर भाग जाएँ या फिर दोबारा ऐसी नीच हरकत करने की सोचें भी न।

‘हम असम को हिंदुस्तान से परमानेंटली काट देंगे’ – शाहीन बाग के ‘मास्टरमाइंड’ की खुलेआम धमकी, वीडियो Viral

शाहीन बाग में रवीश Vs दीपक चौरसिया: एक से याराना, दूसरे संग मारपीट – Video में प्रदर्शनकारियों का दोहरा चरित्र

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दंगे के लिए विरोध प्रदर्शन की जगहों को दिए गए थे हिन्दू नाम, खुले में हो रही थी लोगों को मारने की प्लानिंग: दिल्ली...

हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा आरोपित सलीम मलिक उर्फ़ मुन्ना को सोमवार को जमानत देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा वह साजिश में शामिल था।

लोकसभा चुनाव में विदेशी पत्रकारों का प्रोपेगेंडा: खालिस्तानी समर्थक महिला पत्रकार के ‘वीजा प्रपंच’ की मीडिया ने ही खोली पोल, अब फ्री प्रेस के...

ऑस्ट्रेलियन पत्रकार अवनी डायस ने 20 अप्रैल 2024 को भारत छोड़ दिया। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत सरकार उनकी लोकसभा चुनाव कवरेज में अडंगा लगा रही है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe