वेश्यावृत्ति करने को नहीं मानी फातिमा तो शौहर जलील शेख ने कर दी हत्या, कंबल में लपेट शव ‘बारात घर’ के पास फेंका

जलील शेख गिरफ्तार (साभार: ANI)

27 वर्षीय जलील शेख ने वेश्यावृत्ति में शामिल होने से इनकार करने पर अपनी पत्नी फातिमा सरदार की हत्या कर दी। इस घटना के लगभग तीन सप्ताह बाद, दिल्ली पुलिस ने शनिवार  (अगस्त 31, 2019) को बताया कि आरोपित जलील शेख को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने कहा कि जलील शेख अपनी पत्नी फातिमा को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रहा था। उसके लगातार मना करने पर जलील ने उसे 5 अगस्त को मार डाला। फिर शव को कंबल में लपेट प्लास्टिक की थैली में भरकर सागरपुर में एक ‘बारात घर’ के पास फेंक दिया। इसके बाद वो पश्चिम बंगाल भाग गया।

https://twitter.com/ANI/status/1167774744076152832?ref_src=twsrc%5Etfw

जानकारी के मुताबिक, जलील शेख ने फातिमा से 2014 में शादी की थी। वो जलील की दूसरी बीबी थी। पिछले सात-आठ महीनों से दोनों दिल्ली के पश्चिम सागरपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। जलील की पहली पत्नी बंगाल में रहती है।

पुलिस ने बताया कि फातिमा की हत्या के एक दिन बाद शव को 6 अगस्त को सागरपुर से बरामद किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी तस्वीर के जरिए आरोपितों का पता लगाने का प्रयास करने लगी। 17 अगस्त को पुलिस को पश्चिम बंगाल से फोन आया। फोन करने वाले ने फातिमा को अपना रिश्तेदार बताया। फोन करने वाले ने फातिमा की पहचान के सत्यापन के लिए उसके बारे में और भी अन्य जानकारी प्रदान किए। उसने बताया कि फातिमा अपने पति जलील के साथ पश्चिम सागरपुर में रहती थी।

डीसीपी आर्य ने बताया कि प्राप्त इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार (अगस्त 28, 2019) को जलील को कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जहाँ वह मोटरसाइकिल बेचने आया था। उसका आपराधिक अतीत रहा है। मानव तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल में वह पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पोस्टमार्टम परीक्षण के बाद फातिमा का शव उसके पिता और चाचा को सौंप दिया गया।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया