Friday, October 18, 2024

महर्षि वाल्मीकि को प्रणाम, जय श्रीराम की गूँज… नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के CM

हरियाणा के पंचकूला में नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंच पर जाते ही खूब जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगे। पंचकूला में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस कार्यक्रम के दौरान एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्र मंत्री मौजूद थे।

बता दें कि पंचकूला में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मिकी जयंती के मौके पर वाल्मिकी मंदिर में प्रार्थना की। इसके अलावा उन्होंने पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में पूजा भी की। वहाँ माँ का आशीर्वाद लेकर वो शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुए।