Monday, October 21, 2024

दूसरे लड़के के साथ सेक्स कर बॉयफ्रेंड को बता दीजिए… अनुराग कश्यप की पूर्व बीवी ने बताए ब्रेकअप के रूल्स, कहा- एक साथ कई लोगों से रिलेशन रखती थी

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप के जुगाड़ बताए हैं। उन्होंने कहा है कि ब्रेकअप के लिए वे दूसरों के साथ सेक्स करती थी और अपने पाटर्नर को बता देती थीं। इसके बाद वह खुद उनसे अलग हो जाता था।

उन्होंने पॉलीगैमी रिलेशनशिप में रहने की बात भी कबूली है। इसका मतलब होता है एक ही समय में एक से अधिक लोगों के साथ रिलेशन रखना। गौरतलब है कि फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बीवी रहीं कल्कि के पार्टनर फिलहाल गाय हर्शबर्ग हैं। दोनों की एक बेटी भी है।

अभिनय से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वाली कल्कि से ‘हाउटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में ब्रेकअप को हैंडल करने के तरीकों के बारे में पूछा गया था। जवाब में उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के रूल्स होते हैं। उन्हें लगता है कि ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के साथ कम से कम 6 महीने तक दोस्त की तरह नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक बार में रिलेशन खत्म करना ज्यादा सही होता है। लेकिन ये काफी कठिन है। जब मैं छोटी थी तो मैं ब्रेकअप के लिए एक तकनीक अपनाती थी। दूसरे किसी के साथ सेक्स कर अपने बॉयफ्रेंड को बता देती थी। इसके बाद वह खुद ही मुझे छोड़ देता था।”