Homeविविध विषयअन्यपहले पंखा आएगा, फिर बिजली आएगी… ऊर्जा क्षेत्र को अडानी ग्रुप ने नए कैंपेन...

पहले पंखा आएगा, फिर बिजली आएगी… ऊर्जा क्षेत्र को अडानी ग्रुप ने नए कैंपेन से दी रफ्तार, दिखाया ‘ग्रीन एनर्जी’ से कैसे बदल रहा ग्रामीण भारत

प्रणव अडानी ने आगे कहा, "यह दिखाता है कि कैसे हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर लाखों भारतीयों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बनता है। यह अभियान हमारे बिजनेस के साथ उसकी मानवीय कहानियों को सामने लाकर गहरे भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास करता है। हमारा लक्ष्य लाखों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।"

भारत के प्रमुख व्यावसायिक कंपनी अडानी समूह ने 19 दिसंबर 2024 को शुरू किए गए अपने कैंपेन ‘हम करके दिखाते हैं’ का नया वर्जन लॉन्च किया। यह कैंपेन लाखों भारतीयों के जीवन में अडानी समूह की परियोजनाओं द्वारा लाए गए सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। इसके साथ ही यह स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अडानी समूह की प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।

अडानी समूह की ग्रीन एनर्जी के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करने वाली शॉर्ट फिल्म ‘पहले पंखा फिर बिजली’ एक बेहद भावनात्मक फिल्म है। इस विज्ञापन को ऑगिल्वी इंडिया द्वारा बनाया गया है। इसमें एक छोटे लड़के की कहानी बताई गई है, जो दिल को छू लेती है। यह छोटा बच्चा तमाम बाधाओं और उपहास के बावजूद यह मानता है कि एक पंखा उसके गाँव में बिजली ला सकता है।

एक दिन उस बच्चे का अटूट विश्वास उस समय हकीकत में बदल जाता है, जब वह देखता है कि अडानी के एक पवन चक्की जनरेटर को अपने गाँव में स्वच्छ ऊर्जा लाते हुए देखता है। इस शॉर्ट फिल्म की कहानी न केवल मानवीय विश्वास की शक्ति को उजागर करती है, बल्कि सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए अडानी समूह की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

इसको लेकर अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में गौतम अडानी ने लिखा, “हमारे कामों में हमारे द्वारा किए गए वादे निहित हैं। वादे सिर्फ़ बुनियादी ढाँचे के बारे में नहीं हैं, बल्कि उम्मीद, प्रगति और एक उज्ज्वल कल के बारे में हैं। बदलाव की बयार यहाँ है। हम करके दिखाते हैं! #HKKDH #PehlePankhaPhirBijli“

यह विज्ञापन फिल्म तो बस शुरुआत है। दरअसल, अडानी समूह सभी को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की आकांक्षा रखता है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा, “यह कैंपेन वास्तव में अडानी समूह की मूल भावना को दर्शाता है। हालाँकि हमें आकार, गति और पैमाने के लिए पहचाना जाता है, लेकिन इस पहल की खासियत इसका दिलों को छूने वाले एहसास हैं।”

प्रणव अडानी ने आगे कहा, “यह दिखाता है कि कैसे हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर लाखों भारतीयों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बनता है। यह अभियान हमारे बिजनेस के साथ उसकी मानवीय कहानियों को सामने लाकर गहरे भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास करता है। हमारा लक्ष्य लाखों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।”

ऑगिल्वी इंडिया के चीफ एडवाइजर पीयूष पांडे ने कहा, “यह फिल्म उपभोक्ताओं को मिलने वाले एक महत्वपूर्ण लाभ की एक भावुक कहानी को दर्शाती है। यह अदाणी रिन्यूएबल्स की तकनीकी विशेषज्ञता का दिखावा नहीं है, बल्कि अदाणी के ‘ह्यूमन-फर्स्ट’ दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -