HomeराजनीतिBJP उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं को मार-मार कर किया लहूलुहान: आंध्र में जगन रेड्डी का...

BJP उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं को मार-मार कर किया लहूलुहान: आंध्र में जगन रेड्डी का ‘बंगाल मॉडल’

भाजपा आंध्र प्रदेश ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से भाजपा उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं पर हमले की जानकारी दी। संलग्न किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद वो अपना दर्द बयाँ कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में भी अब पश्चिम बंगाल की तरह ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू हो गए हैं। बंगाल की तरह यहाँ भी सत्ताधारी पार्टी के गुंडे ही ये सब कर रहे हैं। चुनाव में नॉमिनेशन करने जा रहे भाजपा उम्मीदवार पर हमला कर के लहूलुहान कर दिया गया। नॉमिनेशन में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर सत्ताधारी वाईएसआर कॉन्ग्रेस पार्टी के गुंडों ने हमला किया। ताज़ा घटना चित्तूर जिले के पुलिचेलारा मंडलम क्षेत्र की है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पार्टी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी के शीशे भी फोड़ डाले।

भाजपा आंध्र प्रदेश ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से भाजपा उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं पर हमले की जानकारी दी। संलग्न किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद वो अपना दर्द बयाँ कर रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो के साथ कई पत्रकारों को भी टैग किया:

हाल ही में पश्चिम बंगाल में भी एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया था। ममता बनर्जी की पार्टी के गुंडों द्वारा अब तक कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी हैं। केरल में ऐसे ही वामपंथियों द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी हैं, जिन्हें ईसाई मिशनरियों व क्रिस्चियन सम्बन्धी योजनाओं को लागू व प्रमोट करने के लिए जाना जाता है। यह भी कहा जा रहा है कि राज्य में मंदिरों के बोर्डों में भी जगन रेड्डी अपने लोगों को बिठा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारतीय परमाणु हथियारों के विरोध से लेकर ‘भगवा आतंकवाद’ के नैरेटिव तक: चिदंबरम के खुद को ‘दिमागी नक्सल’ स्वीकारने पर क्यों हैरान नहीं है...

चिदंबरम की भारत और विकास विरोधी मानसिकता उनके हर फैसले में साफ झलकती है। कभी उन्हें डिजिटल इंडिया से समस्या हुई कभी उन्होंने भगवा आतंक का नैरेटिव गढ़ा।

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।
- विज्ञापन -