लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की छः उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें कौन लड़ेगा कहाँ से चुनाव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने छः उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक सपा संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि धर्मेंद्र यादव बदायूँ से। वहीं फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएँगे। इसके अलावा इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल व बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि चुनावी मैदान में उतरेंगे।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1103901407671771138?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि यूपी में सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। सपा 37 सीटों पर बसपा 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी तो रालोद को तीन सीटें दी गई हैं।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई सूची पर पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के हस्ताक्षर हैं। गौरतलब है कि बीते महीने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने यह ऐलान कर दिया था कि कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव।

इससे पहले गुरुवार को कॉन्ग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार लोकसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। इस लिस्ट से एक चीज यह भी साफ हो गई है कि रायबरेली से इस बार प्रियंका गांधी नहीं, बल्कि सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी एक बार फिर से अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया