Monday, July 1, 2024
HomeराजनीतिCM हाउस में बदसलूकी के बाद 'मांडवली' में जुटी AAP: स्वाति मालीवाल के घर...

CM हाउस में बदसलूकी के बाद ‘मांडवली’ में जुटी AAP: स्वाति मालीवाल के घर से निकलते दिखे संजय सिंह और वंदना, दिल्ली पुलिस को अब भी कंप्लेन का इंतजार

संजय सिंह शराब घोटाले में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। इस दौरान उनके साथ वंदना सिंह भी थी, जो DCW की सदस्य हैं और स्वाति मालीवाल की करीबी हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास ‘शीशमहल’ में DCW (दिल्ली महिला आयोग) की पूर्व अध्यक्ष और AAP (आम आदमी पार्टी) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इसमें CM के निजी सचिव रहे विभव कुमार का नाम आया। वहीं AAP के एक अन्य राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में ये मामला आया है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वाति मालीवाल CM आवास से सिविल लाइंस पुलिस थाने कॉल करने के बाद वहाँ पहुँची थीं और वो रो रही थीं, लेकिन कुछ फोन कॉल्स आने के बाद वो ऑटो लेकर वापस चली गई थीं और उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भी शांति है। अब सामने आया है कि अरविंद केजरीवाल की तरफ से उनसे समझौता के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मारपीट के इस मामले में समझौते के लिए AAP ने स्वाति मालीवाल से संपर्क किया है।

असल में बुधवार (15 मई, 2024) को संजय सिंह को स्वाति मालीवाल के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। संजय सिंह शराब घोटाले में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। इस दौरान उनके साथ वंदना सिंह भी थी, जो DCW की सदस्य हैं और स्वाति मालीवाल की करीबी हैं। ‘टाइम्स नाउ’ के पत्रकार प्रियांक त्रिपाठी स्वाति मालीवाल के घर पहुँचे, जहाँ एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वो वहाँ नहीं हैं। वहीं सोसाइटी के गार्ड्स ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम वहाँ पहुँची थी।

वहीं उधर स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अगर संजय सिंह सच में स्वाति मालीवाल को छोटी बहन मानते हैं तो कम से कम उन्हें मांडवली करना बंद करना चाहिए और FIR करवानी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि संजय सिंह अभिनय न करें, एक्शन करें। उन्होंने इसे लाखों महिलाओं की बेइज्जती बताते हुए कहा कि ये कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, घटना के दर्जन जो लोग थे उन्हें सामने लाया जाए और स्वाति मालीवाल को डराना-धमकाना बंद कर देना चाहिए।

नवीन जयहिंद ने संजय सिंह से कहा कि वो दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर के स्वाति मालीवाल को सुरक्षा उपलब्ध करवाएँ। वहीं भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने सवाल दागा है कि क्या बिना अरविंद केजरीवाल की जानकारी के ही स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट होना संभव है? भाजपा इस मामले में दिल्ली CM की चुप्पी पर हमलावर है। अब तक FIR तक दर्ज नहीं हो पाई है, स्वाति मालीवाल कहाँ है ये भी किसी को नहीं पता चल पा रहा है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

JCB की ‘शरिया कोर्ट’ पर पर्दा डाल रही बंगाल पुलिस? महिला की बर्बर पिटाई का Video हटाने को कहा, राजदीप सरदेसाई की चुप्पी पर...

सड़क पर एक महिला को पीटने की वीडियो आई तो बंगाल पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और फिर उनपर एक्शन लेना शुरू किया जिन्होंने घटना की वीडियो शेयर की।

192 की रफ्तार से चली ‘आँधी’ को थाम चैंपियन बना भारत, पर 210 की स्पीड वाले तूफान में फँसी: टीम इंडिया की नहीं हुई...

बारबाडोस में T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम चक्रवात बेरिल के चक्कर में वहीं फंस गई है। वह भारत नहीं लौट पा रहे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -